फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   aarakshan per nigahe

आरक्षण पर निगाहें, दूसरे क्षेत्र के वोटरों को लगे लुभाने

Tue, 26 Jan 2021 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
aarakshan per nigahe
फर्रुखाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। ग्राम प्रधान से लेकर जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के दावेदारों ने संपर्क बढ़ाना शुरू कर दिया है लेकिन आरक्षण स्पष्ट न होने से अभी खुलकर सामने नहीं आ रहे हैं। जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के कई दावेदार दो से तीन वार्डों में सक्रिय हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत में वर्ष 2015 के चुनाव में राजेपुर ब्लॉक के चार वार्डों में एक महिला के लिए आरक्षित था अन्य अनारक्षित रखे गए थे। इसी तरह शमसाबाद के चार वार्डों में एक वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित था। कायमगंज के पांच वार्डोँ में एक अनुसूचित जाति, दो अन्य पिछड़ा वर्ग और महिला के लिए आरक्षित किया गया था। नवाबगंज के तीन वार्डों में एक अनुसूचित जाति और दो अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित थे। मोहम्मदाबाद के पांच वार्डों में दो अन्य पिछड़ा वर्ग, एक महिला के लिए आरक्षित था। इसी तरह कमालगंज के छह वार्डों में तीन वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग, एक महिला के कोटे में गया था। बढ़पुर ब्लाक के तीन वार्डों में एक महिला व एक अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित था। 30 में केवल 12 वार्ड ही आरक्षित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed