{"_id":"6224f46e9bc36f608c6530d3","slug":"aag-farrukhabad-news-knp6842228108","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस में लगी आग, हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस में लगी आग, हादसा टला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदाबाद। आगरा जा रही एक रोडवेज बस के इंजन और साइलेंसर के बीच आग लग गई। लपटें निकलती यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। चालक ने बस को रोका और पानी डालकर आग पर काबू पाया। देख चालक ने बस रोक दी। हादसे के वक्त बस पर 55 यात्री सवार थे। रविवार रात हुए हादसे के बाद कार्यशाला से दूसरी बस से यात्रियों को गतंव्य को रवाना किया गया।
शाम करीब साढ़े सात बजे रोडवेज बस स्टैंड से स्थानीय डिपो की एक बस यात्रियों को लेकर आगरा के लिए रवाना हुई। बस सकवाई के पास पहुंची तभी बोनट के पास इंजन और साइलेंसर के बीच आग की लपटें निकलने लगीं। चालक ने धुआं उठता देख बस सड़क के किनारे खड़ा कर दिया। उसने बोनट खोला, तो धुआं देख बस पर सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। सभी यात्री सामान लेकर नीचे उतर आए। चालक प्रमोद कुमार ने बस में मौजूद पानी से आग पर काबू पाया। इससे हादसा टल गया।
बस के परिचालक पुष्पेंद्र शाक्य ने बताया कि सभी सवारियां सुरक्षित हैं। केंद्र प्रभारी जीपी पाठक ने बताया कि दूसरी बस वर्कशाप से मौके पर भेजी गई। वहां यात्रियों को इस बस से आगरा रवाना किया गया है। माना जा रहा है कि शार्ट सर्किट से बस में आग लगी थी।