{"_id":"6069fcfe8ebc3e76a36ebe9c","slug":"aag-farrukhabad-news-knp62157067","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं काटने गए मजदूर के घरों में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं काटने गए मजदूर के घरों में लगी आग
विज्ञापन
कमालगंज। गंगा की कटरी में गेहूं की कटाई करने गए मजदूर के घर में रविवार शाम आग लग गई। इससे दो झोपड़ियां जल गईं। घर में रखा अनाज, कपड़े व अन्य गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।
भटपुरा ग्राम पंचायत के मजरा आजाद नगर स्थित परिषदीय विद्यालय के निकट रहने वाले रहूफ रविवार को पत्नी व दो बच्चों के साथ गंगा किनारे कटरी में गेहूं की कटाई करने गया था। शाम करीब पांच बजे उसकी दो झोपड़ियों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। लपटें देख गांव वाले मौके पर पहुंचे और बाल्टियों से पानी डालने लगे। सूचना पर रहूफ परिजनों के साथ पहुंचा।
ग्रामीणों ने घटना की सूचना यूपी 112 पुलिस को दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने बताया कि एक झोपड़ी में परिवार रहता था। दूसरी में बकरियां, अनाज, साइकिल, संदूक, भूसा व अन्य सामान रखा था। बकरियों को गांव वालों ने खोल दिया था लेकिन अन्य सामान जल गया। रहूफ ने बताया कि झोपड़ियों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। खाने को भी कुछ नहीं बचा। आग कैसे लगी जानकारी नहीं हुई।