फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Aadhaar machines and printers have become showpieces due to lack of operators

Farrukhabad News: ऑपरेटर न होने से आधार मशीनें व प्रिंटर बने शोपीस

Thu, 30 Oct 2025 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 30 Oct 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Aadhaar machines and printers have become showpieces due to lack of operators
फोटो- 12 बीआरसी नवाबगंज में बंद पड़ी आधारकार्ड मशीन। संवाद
फर्रुखाबाद। स्कूली बच्चों के आधार कार्ड बनाए जाने के लिए आधार कार्ड मशीनें व प्रिंटर आदि की खरीद की गई थी।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग ने निर्देश दिए थे कि सभी ब्लॉक संसाधन केंद्रों में कैंप लगाकर बच्चों के आधार कार्ड बनाए जाएं। मगर मौजूदा समय में किसी भी ब्लॉक में आधार कार्ड मशीनें नहीं चल रही हैं। विभाग के पास ऑपरेटर नहीं हैं।

वर्ष 2019 में जिले के सातों ब्लॉकों में परिषदीय विद्यालयों के बच्चों के आधार कार्ड बनाए जाने के लिए दो-दो आधार कार्ड मशीनें व प्रिंटर आदि दिए गए थे। मौजूदा समय बढ़पुर, कमालगंज, कायमगंज व राजेपुर ब्लॉक में एक-एक आधार कार्ड मशीन ही संचालित है।
विज्ञापन

ब्लॉक नवाबगंज, शमसाबाद व मोहम्मदाबाद में आधारकार्ड मशीनें बंद पड़ी हैं। इसके पीछे कारण बताया जा रहा है कि इन ब्लॉकों में ऑपरेटर नहीं हैं। वहीं दो आधार कार्ड मशीनें हार्डवेयर की समस्या से बंद पड़ी हैं। पांच आधार कार्ड मशीनें इसलिए बंद पड़ी हैं कि उनके ऑपरेटरों का सर्टिफिकेट भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) से एक्सपायर्ड हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्टिफिकेट पांच साल के लिए होता है। प्रभारी बीएसए डॉ. अनुपम अवस्थी ने बताया कि ऑपरेटरों की कमी के चलते आधा रकार्ड मशीनें नहीं चल पा रही हैं। जल्द ही प्रशिक्षण दिलवाकर आधार कार्ड बनवाए जाएंगे।

फोटो- 12 बीआरसी नवाबगंज में बंद पड़ी आधारकार्ड मशीन। संवाद

फोटो- 12 बीआरसी नवाबगंज में बंद पड़ी आधारकार्ड मशीन। संवाद

फोटो- 12 बीआरसी नवाबगंज में बंद पड़ी आधारकार्ड मशीन। संवाद

फोटो- 12 बीआरसी नवाबगंज में बंद पड़ी आधारकार्ड मशीन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed