फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A young man's tooth was broken in anger for not opening the door

Farrukhabad News: दरवाजा न खोलने की खुन्नस में युवक का दांत तोड़ा

Sun, 23 Mar 2025 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
A young man's tooth was broken in anger for not opening the door
फर्रुखाबाद। घर में अकेली महिला के दरवाजा न खोलने की खुन्नस में युवक ने महिला के भाई का दांत तोड़ दिया। इसके पहले महिला के दरवाजे पर पथराव भी किया।
विज्ञापन

राजेपुर थाने के गांव तुर्कहटा निवासी अरविंद कुमार ने कादरीगेट थाने में खानपुर टूटी पुलिया के अर्जुन उर्फ छोटू, सुभाष चंद्र गौतम, प्रदीप उर्फ बबलू, रतनेश उर्फ रिंकू व छह अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई। तहरीर में आरोप लगाया कि उनकी बहन पिंकी देवी खानपुर ससुराल में अकेली रहती हैं। पति अमित कुमार सूरत में काम करते हैं। 13 मार्च की रात अर्जुन ने बहन से दरवाजा खोलने को कहा। अकेली होने के कारण बहन ने दरवाजा नहीं खोला। परेशान होकर बहन ने पुलिस बुला ली। इससे गुस्साया अर्जुन रात भर दरवाजे में ईंट-पत्थर मारता रहा।

14 मार्च की सुबह परेशान करने पर वह सुरक्षा के लिए बहन के घर आया। अर्जुन के घर समझाने गया तो आरोपी ने परिजनों के साथ मिलकर गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। इससे उसका दांत टूट गया। शरीर में काफी चोटें आईं। भागकर बहन के घर में घुसा तो आरोपी भी घुस आए। पुलिस ने शनिवार को रिपोर्ट दर्ज की। थानाध्यक्ष आमोद सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed