फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A young man who had come to his maternal grandmother's house died due to electric shock

Farrukhabad News: ननिहाल आए युवक की करंट लगने से मौत

Sat, 12 Jul 2025 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 12 Jul 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
A young man who had come to his maternal grandmother's house died due to electric shock
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। गांव अताईपुर जदीद में गुरुवार देर शाम ननिहाल आए युवक की हैंडपंप में करंट उतरने से मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया।
विज्ञापन




मैनपुरी जनपद के गांव बागपुर निवासी महेंद्र शाक्य का 24 वर्षीय पुत्र पंकज अपनी नानी को मैनपुरी ले जाने के लिए अताईपुर जदीद गांव आया था। पंकज और उसकी नानी दोनों दिल्ली में रहते हैं। नानी मंगलवार को ही दिल्ली से गांव आई थीं।
विज्ञापन

गुरुवार देर शाम पंकज ने आंगन में लगे हैंडपंप की सबमर्सिबल मशीन चालू की। मशीन न चलने पर वह उसे देखने के लिए पास गया। जैसे ही उसने हैंडपंप का हत्था पकड़ा, उसे तेज करंट लगा और वह मौके पर ही गिर पड़ा। नानी के शोर मचाने पर घरवाले दौड़े और पंकज को लेकर सीएचसी कायमगंज पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद परिजन शव को लेकर मैनपुरी रवाना हो गए। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी बहन निशू की शादी कन्नौज जनपद के विष्णुगढ़ गांव निवासी रणजीत शाक्य से हुई है। इकलौते बेटे की मौत की खबर सुनकर माता-पिता भी अताईपुर पहुंच गए। मां विमला और पिता महेंद्र का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed