फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A young man who had come to his in-laws' house died, suspected to have consumed poisonous substance.

Farrukhabad News: ससुराल आए युवक की मौत, जहरीला पदार्थ खाने की आशंका

Mon, 11 May 2026 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
A young man who had come to his in-laws' house died, suspected to have consumed poisonous substance.
मोहम्मदाबाद। क्षेत्र के गांव ऊगरपुर सुल्तान पट्टी स्थित ससुराल आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके जहरीला पदार्थ खाने की आशंका जताई गई है। भाई की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

जनपद मैनपुरी थाना बरनाहल क्षेत्र के गांव हकीमपुर निवासी रजनेश कुमार (28) अपनी बाइक से 8 मई की शाम सात बजे क्षेत्र के गांव उगरपुर सुल्तान पट्टी स्थित अपनी ससुराल पत्नी की विदा कराने आया था। 9 मई की सुबह वह बाइक से कहीं घूमने चला गया। करीब दो घंटे बाद वापस ससुराल पहुंचा तो अचानक उसे उल्टियां होने लगीं। इस पर ससुरालीजन उसे मोहम्मदाबाद स्थित निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने विषाक्त पदार्थ खाने से मौत होने की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंचे भाई दुर्गेश ने मौत की वजह जानने के लिए पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की। रजनेश की शादी उगरपुर सुल्तान पट्टी निवासी हरपाल सिंह की पुत्री केशकली से वर्ष 2023 में हुई थी। उसके डेढ़ वर्षीय पुत्री बिट्टू है। रजनेश तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके पिता की पूर्व में मौत हो चुकी है। भाई दुर्गेश ने बताया कि रजनेश दिल्ली में रहकर नौकरी करता है। भाभी केशकली के घर पूजा होने थी और वह 15 दिन पूर्व मायके आई थीं। भाई उन्हें वापस ले जाने के लिए आया था। दो डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया गया। सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने से विसरा सुरक्षित करने के साथ खून का नमूना लिया गया है। पेट पर मिली चोट खोलकर देखी गई तो किडनी व प्लीहा फटने से खून भरा मिला। प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed