{"_id":"680be4834a034bc5b10cc2a2","slug":"a-young-man-was-crushed-to-death-for-protesting-against-abuse-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-123309-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक को कुचला, मौत
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। गाली-गलौज का विरोध करने पर कार चालक ने युवक को बेरहमी से कुचल दिया। लोहिया अस्पताल में युवक को मृत घोषित कर दिया गया। युवक के पिता ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के मुड़गांव निवासी नवदीप सिंह (28) गुरुवार रात गांव के बाहर स्थित मैदान में दोस्तों के साथ बैठा था। गांव का ही शैलेंद्र उर्फ सल्लू कार से आए और नवदीप सिंह को गालियां देने लगा। नवदीप ने विरोध किया तो शैलेंद्र ने उसे पीट दिया। चीख-पुकार सुनकर खेत में रखवाली कर रहे लोगों ने नवदीप को बचाया। नवदीप के दोस्त शिवम व अनुराग ने शैलेंद्र को समझा-बुझाकर कार में बैठा दिया।
शैलेंद्र मैदान में कार चलाने लगा। अकेला पाकर शैलेंद्र ने नवदीप को कार से टक्कर मार दी, जिससे वह गिर पड़ा। इसके बाद शैलेंद्र ने दो बार नवदीप के ऊपर कार चढ़ा दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात अंजाम देने के बाद शैलेंद्र मौके से कार लेकर भाग गया।
विज्ञापन
दोस्तों ने नवदीप को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराकर परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे। हालत गंभीर देख नवदीप को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।
लोहिया अस्पताल में चिकित्सक ने नवदीप को मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही नवदीप की पत्नी अर्पिता, मां सरोज देवी व पिता बजरंग सिंह दहाड़े मारकर रोने लगे। पिता की तहरीर पर पुलिस ने शैलेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नवदीप दो भाई व दो बहनों में तीसरे नंबर का था। नवदीप की शादी एक साल पहले हुई थी।
नवदीप की पत्नी अर्पिता गर्भवती है। पिता बजरंग सिंह ने आरोप लगाया कि शैलेंद्र ने पुत्र की कार से कुचलकर हत्या कर दी। पुत्र नवदीप बंगलुरू में प्राइवेट नौकरी करता था। दो माह पहले छुट्टी पर घर आया था। थानाध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। घटना में प्रयोग की गई कार की भी जल्द बरामदगी कर ली जाएगी।