फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A young man going to his in-laws' house was swept away in flood waters; his body was found three days later

Farrukhabad News: ससुराल जा रहा युवक बाढ़ के पानी में बहा, तीन दिन बाद मिला शव

Mon, 11 Aug 2025 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
A young man going to his in-laws' house was swept away in flood waters; his body was found three days later
मृतक कलक्टर सिंह
कंपिल (फर्रुखाबाद)। ससुराल जा रहा ग्रामीण साइकिल समेत गंगा की बाढ़ के पानी में बह गया। तीसरे दिन गोताखोरों को ग्रामीण का शव मिला। पुलिस का दावा है कि बाढ़ के पानी में नहाने के दौरान हादसा हुआ है।
विज्ञापन


कंपिल थाना क्षेत्र के गांव पट्टी मदारी निवासी कलक्टर सिंह (35) पुत्र स्व. अनोखेलाल आठ अगस्त को घर से ससुराल गांव बिहारीपुर जा रहे थे। परिजन ने बताया कि अटैना मार्ग पर तेज धार चलने के दौरान साइकिल समेत कलक्टर सिंह बाढ़ में बह गए। ग्रामीणों ने घरवालों को सूचना दी।
विज्ञापन

परिजन ने कलक्टर की खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने भी गोताखोरों से खोजबीन कराई, लेकिन पता नहीं चला। शनिवार को परिजन व गोताखोर कलक्टर की बाढ़ के पानी में तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी गांव राईपुर चिनघटपुर के पास कलक्टर सिंह का शव उतराता मिला। मृतक के सात बेटियां व दो बेटे हैं। युवक खेती करता था। थानाध्यक्ष विश्वनाथ आर्या का दावा है कि कलक्टर बाढ़ के पानी में नहाते समय डूब गए थे। परिजन की तहरीर पर नौ अगस्त को गुमशुदगी दर्ज की गई थी। शनिवार को गोताखोरों की मदद से शव बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed