फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A young man died due to electric shock, his body remained hanging on a pole for an hour.

Farrukhabad News: करंट से युवक की मौत, खंभे पर एक घंटे लटका रहा शव

Wed, 13 May 2026 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
A young man died due to electric shock, his body remained hanging on a pole for an hour.
फोटो-26 करंट से युवक की मौत के बाद गांव दौलतपुर चकई में घटनास्थल पर लगी भीड़। संवाद
फर्रुखाबाद। राजेपुर क्षेत्र के दौलतपुर चकई गांव में मंगलवार शाम खंभे पर केबल जोड़ते समय करंट लगने से एक 30 वर्षीय निजी बिजली मिस्त्री की मौत हो गई। युवक का शव करीब एक घंटे तक खंभे पर लटका रहा, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


राजेपुर क्षेत्र के कुसमापुर गांव निवासी अर्जुन (30) निजी तौर पर बिजली मिस्त्री का काम करता था। मंगलवार शाम करीब 5.30 बजे वह दौलतपुर चकई गांव में एक ग्रामीण के घर की बिजली ठीक करने गया था। मस्जिद के निकट स्थित एक खंभे पर चढ़कर वह केबल जोड़ रहा था। इसी दौरान अचानक बिजली आ जाने से वह करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। करंट लगने से अर्जुन की मौत के बाद उसका शव करीब एक घंटे से अधिक समय तक खंभे पर लटका रहा। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सावधानीपूर्वक शव को खंभे से नीचे उतारा। इस दौरान गांव में काफी भीड़ जमा हो गई थी। बताया कि युवक की मौत की सूचना मिलते ही दौलतपुर चकई गांव में पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया। चाचूपुर की पिछली घटना से सबक लेते हुए पुलिस ने एहतियाती कदम उठाए। अमृतपुर थाने से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अर्जुन के परिवार में पत्नी ऊषा देवी, चार बच्चे, भाई सहदेव, विशाल, आकाश, विनोद और मां मुन्नी देवी हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed