फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A young man climbed a tower demanding marriage with a mother of four children.

Farrukhabad News: चार बच्चों की मां से शादी की मांग पर युवक टावर पर चढ़ा

Fri, 26 Jun 2026 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
A young man climbed a tower demanding marriage with a mother of four children.
फोटो-6 टॉवर से उतारकर युवक चंदन को ले जाती पुलिस। संवाद
कायमगंज। चार बच्चों की मां से शादी की मांग पर एक युवक बृहस्पतिवार सुबह करीब 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। वह पांच घंटे तक टावर पर बैठकर प्रेमिका को मौके पर बुलाने की जिद करता रहा। पुलिस और अग्निशमन दल की टीम ने अथक प्रयास के बाद उसे सकुशल नीचे उतारा गया।
विज्ञापन

उत्तराखंड के अल्मोड़ा निवासी चंदन शेखावत (30) सुबह करीब पांच बजे टावर पर चढ़ा था। उसने खुद यूपी-112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला पुलिस और अग्निशमन दल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। युवक ने पुलिस को बताया कि वह पहले कायमगंज में काम करता था और एक महिला से उसके प्रेम संबंध थे। दावा किया कि वह कुछ समय तक महिला के साथ उत्तराखंड और हरियाणा में भी रहा। बाद में महिला अपने पति के साथ गाजियाबाद में रहने लगी, जिससे उनका संपर्क टूट गया। युवक वर्तमान में मुंबई में दक्षिण भारतीय रसोइया का काम करता है। महिला से संपर्क न होने पर वह मुंबई से कायमगंज आया और टावर पर चढ़ गया। जिस महिला को बुलाने की मांग वह कर रहा था, वह चार बच्चों की मां है। उसकी एक बेटी विवाह योग्य बताई जा रही है।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार द्विवेदी और निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने युवक को समझाया। उन्होंने महिला से संपर्क कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद करीब साढ़े 11 बजे युवक टावर से नीचे उतर आया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि महिला के गाजियाबाद में होने की जानकारी मिली है, लेकिन मोबाइल बंद होने से संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तस्वीरें और वीडियो बनाने शुरू कर दिए। इससे फर्रुखाबाद-कायमगंज मुख्य मार्ग पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। पुलिस ने मशक्कत कर यातायात सुचारु कराया।

फोटो-6 टॉवर से उतारकर युवक चंदन को ले जाती पुलिस। संवाद

फोटो-6 टॉवर से उतारकर युवक चंदन को ले जाती पुलिस। संवाद

फोटो-6 टॉवर से उतारकर युवक चंदन को ले जाती पुलिस। संवाद

फोटो-6 टॉवर से उतारकर युवक चंदन को ले जाती पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed