फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A young man beat a pregnant woman and stabbed her for not giving him water.

Farrukhabad News: पानी न देने पर युवक ने गर्भवती को पीटा, महिला को मारी चाकू

Sat, 22 Nov 2025 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 22 Nov 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
A young man beat a pregnant woman and stabbed her for not giving him water.
फर्रुखाबाद। घर में अकेली सात माह की गर्भवती महिला ने पानी देने से मना किया तो आरोपी ने पीट दिया। पता चलने पर उसकी मां ने विरोध किया तो आरोपी ने चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

कादरीगेट थाने के गांव चांदपुर निवासी साजन की पत्नी शारदा (21) शुक्रवार दोपहर घर में अकेली थी। पास का ही एक युवक उसके घर पहुंचा और पानी मांगा। उसने मना किया तो युवक ने पीट दिया। मां ममता (40) ने मारपीट का विरोध किया तो युवक ने गाली गलौज कर दी। शारदा ने थाने में शिकायत की। कुछ लोगों ने मामला शांत करवा दिया।
विज्ञापन

शाम को आरोपी ने चाकू से ममता पर हमला कर दिया। सिर में काफी चोट आने से लहूलुहान हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ममता और शारदा का डॉक्टरी परीक्षण कराया। मां-बेटी दहशत में है। थानाध्यक्ष कपिल कुमार ने बताया कि डॉक्टरी कराई है। आरोपी पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed