फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A woman who fell on the road after being hit by a car was crushed by a tractor, died

Farrukhabad News: कार की टक्कर से सड़क पर गिरी महिला को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत

Sun, 09 Jun 2024 01:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
A woman who fell on the road after being hit by a car was crushed by a tractor, died
फर्रुखाबाद। अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार को देखने जाते समय कार ने बाइक में टक्कर मार दी। उसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने महिला को कुचल दिया। बाइक सवार दो अन्य लोग गंभीर घायल हो गए। तीनों को गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल लाया गया। वहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने कार व ट्रैक्टर को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

जिला हरदोई के थाना सांडी के गांव नवाबगंज निवासी अरुण की पत्नी निशा (22), अपनी ननद वर्षा (23), ननदोई अभिषेक (25) के साथ बाइक से आवास विकास स्थित अस्पताल में भर्ती अपनी बुआ बबली को देखने आ रही थीं। बाइक जब निबिया चौराहे के पास पहुंची, तभी बरेली की ओर जा रही तेज रफ्तार एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे निशा सड़क पर जा गिरी, जबकि वर्षा व अभिषेक फुटपाथ पर गिर गए। उसी समय तेज रफ्तार एक ट्रैक्टर ने निशा को कुचल दिया। अनियंत्रित ट्रैक्टर कुछ दूरी पर खड्ड में जा गिरा। पुलिस ने आसपास लोगों की मदद से एंबुलेंस बुलाकर घायलों को लोहिया अस्पताल भेजा। वहां निशा को मृत घोषित कर दिया गया। अभिषेक हेलमेट लगाए था। इससे उसके सिर चोट नहीं आई।
विज्ञापन

निशा का मायका कादरीगेट थाने की लकूला बस्ती में है। खबर लगते ही मां संजू, पिता जयपाल, भाई लकी, संजीव, बहन पल्लवी अस्पताल पहुंचे। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। भाई लकी ने बताया कि बहन की दो साल पहले शादी हुई थी। उसके एक पांच माह की बेटी अंशू भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed