फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A woman died after childbirth; the doctor is accused of neglecting to provide treatment.

Farrukhabad News: प्रसव के बाद प्रसूता की मौत, डॉक्टर पर इलाज न करने का आरोप

Thu, 01 Jan 2026 01:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 01 Jan 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
A woman died after childbirth; the doctor is accused of neglecting to provide treatment.
फोटो-20, जहानगंज में परिजनों से पूछताछ करते थानाध्यक्ष राजेश राय। संवाद
जहानगंज। गांव घाटमपुर में घर पर प्रसव के बाद रक्तस्राव होने पर प्रसूता की हालत बिगड़ी तो उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। हालत में सुधार न होने पर फर्रुखाबाद ले जाते समय प्रसूता की मौत हो गई। पति ने निजी अस्पताल के चिकित्सक पर रुपये न होने से इलाज से इन्कार करने व गंभीर हालत में मरीज को गांव के बाहर छोड़ने का आरोप लगाकर तहरीर दी। पुलिस ने अस्पताल के चिकित्सक को हिरासत में ले लिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन




थाना क्षेत्र के गांव घाटमपुर निवासी रमेश चंद्र की 32 वर्षीय पत्नी रुबी को बुधवार सुबह करीब आठ बजे प्रसव पीड़ा हुई। इस पर परिजन अस्पताल ले जाने की व्यवस्था करने लगे। तभी रूबी ने घर पर ही पुत्र को जन्म दे दिया। प्रसव के बाद रक्तस्राव अधिक होने से महिला की हालत बिगड़ गई। इस पर परिजन रूबी को जहानगंज स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। आरोप है कि चिकित्सक ने उपचार से इन्कार कर दिया। इस पर रूबी को फर्रुखाबाद स्थित अस्पताल ले जा रहे थे। तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजन शव लेकर थाने पहुंचे।
विज्ञापन

पति रमेश ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि अस्पताल के चिकित्सक ने कार भेज कर पत्नी को अस्पताल बुलवाया। इसके बाद इलाज शुरू करने से पूर्व बीस हजार रुपये की मांग की। जब उसने रुपये कुछ देर में देने के लिए कहा तो चिकित्सक ने इलाज करने से मना कर दिया। फिर बिना उपचार किए उसकी पत्नी को गंभीर हालत में कार से गांव के बाहर छोड़ दिया। इसके बाद पत्नी की मौत हो गई। थानाध्यक्ष राजेश राय ने अस्पताल के चिकित्सक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। रूबी के तीन पुत्री सौम्या, पारुल व पायल हैं। थानाध्यक्ष राजेश राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed