फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A villager was duped of Rs 5.5 lakh by threatening him with digital arrest.

Farrukhabad News: डिजिटल गिरफ्तारी का भय दिखाकर ग्रामीण से ठगे साढ़े पांच लाख

Mon, 29 Sep 2025 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 29 Sep 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
A villager was duped of Rs 5.5 lakh by threatening him with digital arrest.
कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव रशीदाबाद तिवारियान के एक ग्रामीण को साइबर ठगों ने शिकार बना लिया। ठगों ने डिजिटल गिरफ्तारी का भय दिखाकर उससे साढ़े पांच लाख रुपये से अधिक रकम ठग ली।
विज्ञापन

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीण जयवीर सिंह ने बताया कि 11 अगस्त को एक नंबर से उसे कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए आरोप लगाया कि उसके मोबाइल से फर्जी सिम के जरिए गैरकानूनी संदेश भेजे जा रहे हैं। उसके खिलाफ 50 से ज्यादा एफआईआर दर्ज हैं।
विज्ञापन

इसके बाद ठगों ने व्हाट्सएप पर क्राइम ब्रांच मुंबई के नाम से वीडियो कॉल किया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसे और उसकी पत्नी को डिजिटल गिरफ्तारी की धमकी दी गई। उससे आधार कार्ड, फोटो व हस्ताक्षर की जानकारी मांगी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद ठगों ने खाते से रकम ट्रांसफर करा ली। घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी। इंस्पेक्टर अनुराग मिश्र ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed