फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A vehicle underpass will be constructed alongside the four-lane bridge at Panchalghat.

Farrukhabad News: पांचालघाट पर फोरलेन पुल के साथ बनेगा व्हीकल अंडरपास

Thu, 11 Jun 2026 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
A vehicle underpass will be constructed alongside the four-lane bridge at Panchalghat.
फोटो-20 इटावा-बरेली हाईवे पर गंगा के पांचाल घाट पर बना पुल। संवाद
फर्रुखाबाद। राष्ट्रीय राजमार्ग का रास्ता सुगम करने के लिए पांचालघाट स्थित गंगा नदी पर फोरलेन पुल के साथ व्हीकल अंडरपास बनाया जाएगा। पांचालघाट पर चारों तरफ से आने वाले वाहन पुल के ऊपर व नीचे से आसानी से निकल सकेंगे और जाम से निजात मिलेगी। गंगा, रामगंगा व काली नदी सहित छह फोरलेन पुलों के निर्माण पर 753.60 करोड़ रुपये खर्च होंगे। टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। भूमि अधिग्रहण की भी कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन


इटावा-बरेली हाईवे का चौड़ीकरण कर 730 सी फोरलेन हाईवे दो वर्ष पूर्व बनाया गया है। सड़क चौड़ी होने से यातायात बढ़ा। लेकिन गंगा, रामगंगा व कालीनदी पुल की चौड़ाई कम होने से आए दिन जाम लगता है। गंगा व रामगंगा के पुल काफी पुराने होने से जर्जर भी हैं। मरम्मत कार्य चलने से इन पुलों को वनवे कर दिया जाता है। इससे दोनों पुलों पर कई घंटे तक जाम लगने से वाहनों की कई किलोमीटर लंबी लाइनें लग जाती हैं। पांचालघाट पर माघ में मेला रामनगरिया के दौरान जाम के चलते निकलना दूभर हो जाता है।
विज्ञापन

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय से पांचालघाट स्थित गंगा, रामगंगा, कालीनदी के तीन बड़े पुलों सहित छह फोरलेन पुल की मंजूरी मिलने के साथ निर्माण के लिए 753 करोड़ 60 लाख रुपये स्वीकृत किए गए। हाईवे स्थित छोटे पुलों में बघार के दो पुल व महमदपुर पुल को भी फोरलेन बनाया जाएगा। शहर के लोगों के लिए सबसे अच्छी खबर यह है कि पांचालघाट चौराहे पर पूर्व मंत्री स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी मूर्ति के पास व्हीकल अंडरपास भी बनाया जाएगा। इससे हाईवे से गुजरने वाले वाहन अंडरपास के ऊपर से गुजरेंगे और शहर के कादरीगेट व कैंट की ओर से आने-जाने वाले वाहन व्हीकल अंडरपास से होकर बेरोकटोक निकल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एप्रोच सहित 1.50 किमी लंबाई में बनेगा व्हीकल अंडरपास
पांचालघाट गंगा नदी पर फोरलेन पुल की लंबाई 640 मीटर और चौड़ाई 22 मीटर निर्धारित है। इस पुल के पांचालघाट चौराहे पर व्हीकल अंडरपास बनेगा। अंडरपास की एप्रोच गंगा फिलिंग स्टेशन से शुरू होकर पांचालघाट पुल के पार उतारा जाएगा। इससे एप्रोच सहित पुल व व्हीकल अंडरपास की लंबाई करीब 1.5 किमी होगी।

बनाया जाएगा सर्विस रोड
व्हीकल अंडरपास के लिए सर्विस रोड बनाए जाएंगे। कादरीगेट से आने वाले वाहन सर्विस रोड से सीधे पांचालघाट पहुंचेंगे। वहीं, दूसरा सर्विस रोड मसेनी के निकट हाईवे के किनारे गंगा फिलिंग स्टेशन के पास से बनाया जाएगा। इससे स्थानीय लोगों को पांचालघाट, कैंट आदि स्थानों पर आने-जाने के लिए हाईवे पर चढ़ने की जरूरत नहीं होगी और सर्विस रोड से व्हीकल अंडरपास के नीचे से आसानी से निकल सकेंगे।

पुलिस चौकी सहित 30 से अधिक भवन हटाए जाएंगे
पांचालघाट स्थित गंगा पर बने पुराने पुल के पश्चिम तरफ फोरलेन पुल का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ बनने वाले व्हीकल अंडरपास और सर्विस रोड के लिए आसपास की भूमि अधिग्रहीत होगी। पांचालघाट पुलिस चौकी के अलावा 30 से अधिक मकान व दुकानें अधिग्रहीत कर हटाई जाएंगी। इसके लिए चिह्नांकन भी कर लिया गया है।

तीनों पुलों की लंबाई होगी 1550 मीटर
हाईवे स्थित सभी 6 पुलों की चौड़ाई अभी करीब 10-10 मीटर है। नए फोरलेन पुलों की चौड़ाई 22 मीटर से अधिक रखी जाएगी। फोरलेन पुल की लंबाई काली नदी पर 130 मीटर, पांचालघाट गंगा नदी पुल की 640 मीटर व रामगंगा पुल की लंबाई 680 मीटर रहेगी। इसके अलावा माइनर ब्रिज, बघार पर दो पुल व महमदपुर गढि़या सहित तीनों पुलों की लंबाई 100 मीटर होगी। तीनों पुलों की लंबाई 1550 मीटर के अलावा एप्रोच रोड अलग से होगा।


11.40 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहीत
फोरलेन पुलों के निर्माण के लिए कुल 11.40 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत की जा रही है। यह भूमि मदनपुर, बर्ना बुजुर्ग, ढिलावल, भाऊपुर, भगुआ नगला, सोताबहादुरपुर, कटरी सोताबहादुरपुर, चाचूपुर जटपुरा, महमदपुर गढि़या व डबरी में अधिग्रहीत होगी। इसकी प्रक्रिया चल रही है। किसानों के अलावा सरकारी भूमि भी इसमें शामिल है।


---
फोरलेन पुलों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। पांचालघाट चौराहे पर व्हीकल अंडरपास भी बनाया जाएगा। साथ ही व्हीकल अंडरपास के दोनों ओर सर्विस रोड का निर्माण होगा। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। निर्माण एजेंसी का चयन होने के बाद पुलों का निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विश्वास मिश्रा, साइट इंजीनियर, एनएचएआई

फोटो-20 इटावा-बरेली हाईवे पर गंगा के पांचाल घाट पर बना पुल। संवाद

फोटो-20 इटावा-बरेली हाईवे पर गंगा के पांचाल घाट पर बना पुल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed