फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A tube-well bill of 25 crore will be collected from 3,400 farmers.

Farrukhabad News: 3400 किसानों से वसूला जाएगा नलकूप का 25 करोड़ बिल

Sun, 25 Oct 2026 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
A tube-well bill of 25 crore will be collected from 3,400 farmers.
फर्रुखाबाद। जनपद के करीब 3400 किसानों पर निजी नलकूपों का 25 करोड़ रुपये बिजली बिल बकाया है। अब इन किसानों से पुराना बिल वसूलने के लिए अभियान चलाया जाएगा। करीब साढ़े तीन वर्ष से निजी नलकूपों पर बिजली बिल पूरी तरह माफ है।
विज्ञापन

कुल 18,800 किसानों के निजी नलकूप हैं। सरकार अप्रैल 2023 से किसानों को निजी नलकूप के लिए मुफ्त बिजली दे रही है। 1040 यूनिट प्रति माह तक बिजली खर्च करने पर बिल नहीं देना पड़ता। इस कारण किसान पुराना बिल अदा करना भूल गए। फर्रुखाबाद ग्रामीण खंड में 2400 उपभोक्ताओं पर 19 करोड़ रुपये बकाया है। कायमगंज डिवीजन में एक हजार उपभोक्ता छह करोड़ रुपये के बकायेदार हैं।
विज्ञापन

बिल जमा करने पर मिलेगी छूट
अधिशासी अभियंता ग्रामीण सुशील कुमार ने बताया कि किसानों को मार्च 2023 तक का बिल जमा करना अनिवार्य है। एकमुश्त भुगतान पर विभागीय पोर्टल से स्वत: छूट मिल रही है। सभी उपखंड अधिकारियों को डोर-टू-डोर जाकर बिल जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने किसानों से पुराना बिल जमा कर ''नो ड्यूज'' लेने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed