{"_id":"63655fa0f2831b12be59521f","slug":"a-truck-laden-with-robbed-bars-recovered-one-arrested-farrukhabad-news-knp7265984184","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरसहायगंज से लूटा गया सरिया लदा ट्रक कायमगंज में मिला, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरसहायगंज से लूटा गया सरिया लदा ट्रक कायमगंज में मिला, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
आरोपी बिजेंद्र। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कायमगंज। गुरसहायगंज से लूटा गया 30 टन सरिया लदा ट्रक पुलिस ने कायमगंज में पकड़ लिया है। उसके आरोपी को गिरफ्तार कर ट्रक मालिका की तहरीर पर तीन बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस बाकी दो आरोपियों की तलाश में जुटी है।
गुरुवार सुबह पुल गालिब तिराहे से एक खाली ट्रक गुजरा। वहां एक टेंपो से ट्रक की टक्कर हो गई। इस पर ट्रक चला रहे युवक व टेंपो चालक के बीच मारपीट हो गई।
सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने ट्रक चला रहे युवक को कोतवाली ले आई और ट्रक कब्जे में ले लिया। इससे पहले वह सुभानपुर रोड स्थित बाग के पास सरिया उतार चुका था।
बाद में पूछताछ में पुलिस को पता चला कि ट्रक लूटा हुआ है। छानबीन हुई तो सारा राज खुल गया।
बाद में ट्रक मालिक गौतम बुद्ध नगर निवासी प्रियवर्त शर्मा कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि एक नवंबर को ट्रक चालक बालेश्वर मिश्रा गोरखपुर के सहजनवा स्थित फैक्टरी से 30 टन सरिया लादकर शाहजहांपुर के मिर्जापुर जा रहा था।
विज्ञापन
तभी दो नवंबर की रात कन्नौज के गुरसहायगंज में बाईपास पर बोलेरो सवार तीन बदमाशों ने ट्रक के आगे बोलेरो लगाकर ट्रक रोक लिया।
बदमाशों ने चालक को बंधक बनाकर बोलरो में बैठा लिया। तीसरा बदमाश ट्रक लेकर चला गया। दो बदमाश ट्रक चालक बालेश्वर को ले गए और लखीमपुर खीरी में एक गन्ने के खेत में हाथ पैर बांधकर डाल दिया।
जब चालक ने वहां से छूटकर सारी बात बताई तो जीपीएस से देखा तो पता चला कि ट्रक कायमगंज में खड़ा है। पुलिस ने ट्रक मालिक की तहरीर पर बोलेरो सवार तीन बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
इंस्पेक्टर जेपी पाल ने बताया कि एक आरोपी विजेंद्र निवासी तेरापुर सौली थाना अरवल जनपद हरदोई को गिरफ्तार कर लिया है। उसने अपने साथियों के भी नाम बताए हैं। उन्हें भी पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।