{"_id":"68cef954da9694491c088f75","slug":"a-tempo-overturned-after-colliding-with-a-stray-animal-killing-a-trader-farrukhabad-news-c-214-1-knj1005-137650-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: निराश्रित पशु से टकराकर टेंपो पलटा, आढ़ती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: निराश्रित पशु से टकराकर टेंपो पलटा, आढ़ती की मौत
विज्ञापन
छिबरामऊ। नेशनल हाईवे पर शनिवार को अचानक निराश्रित पशु के आने से टेंपो पलट गया। हादसे में मैनपुरी के निजी अस्पताल से डायलिसिस कराकर लौट रहे कृषि उत्पादन मंडी समिति के आढ़ती गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गोपाल नगर निवासी कुंवरपाल सिंह यादव (60) कृषि उत्पादन मंडी समिति में आढ़त संचालित करते थे। वह मैनपुरी के एक निजी नर्सिंग होम से पत्नी पूर्णा देवी के साथ टेंपो से लौट रहे थे। तभी नेशनल हाईवे पर जोगापुर पुरैया के पास टेंपो के सामने अचानक निराश्रित पशु आ गया। इससे टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में आढ़ती पत्नी समेत घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाए। वहां डॉक्टर ने कुंवरपाल को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना देने के बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया। आढ़ती की मौत से अस्पताल परिसर में परिजनों में चीख पुकार मच गई। कोतवाल विष्णु नारायण तिवारी ने बताया कि मैनपुरी में घटना हुई है। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।