फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A scuffle broke out between the driver and the pharmacist of the women's hospital.

Farrukhabad News: महिला अस्पताल के चालक व फार्मासिस्ट में हाथापाई की नौबत

Sun, 28 Sep 2025 05:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 28 Sep 2025 05:01 AM IST
विज्ञापन
A scuffle broke out between the driver and the pharmacist of the women's hospital.
फर्रुखाबाद। लोहिया महिला अस्पताल में चालक और फार्मासिस्ट से विवाद हो गया। अस्पताल के स्टोर में मामला हाथापाई पर पहुंच गया। फार्मासिस्ट स्टोर से मेज देने का दबाव बनाने और चालक ने गाली देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

सीएमएस ने दोनों पक्षों को शांत रहने को कहा। महिला अस्पताल के फार्मासिस्ट-स्टोर प्रभारी प्रवीन यादव और चालक कौशलेंद्र कुमार मिश्रा से शनिवार दोपहर में स्टोर में विवाद हो गया। गाली गलौैज के बाद हाथापाई पर नौबत आ गई।
विज्ञापन

इस दौरान अस्पताल का काफी स्टाफ एकत्रित हो गया। फार्मासिस्ट ने बताया कि चालक कौशलेंद्र कई महीनों से उन पर स्टोर से मेज देने का दबाव बना रहे हैं। उन्होंने देने से इन्कार कर दिया। इसी से खफा होकर उन्होंने स्टोर में आकर अभद्रता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक कौशलेंद्र मिश्रा ने बताया कि फार्मासिस्ट प्रवीन यादव कई महीने से रंजिश मान रहे हैं। उनके गांव के दो लड़के फार्मासिस्ट का प्रशिक्षण लेने आए थे। उन्होंने फार्मासिस्ट से बिना रुपये लिए ट्रेनिंग कराने के लिए कहा। आरोप लगाया कि इसके बावजूद इन्होंने दोनों से आठ हजार रुपये ले लिए।
उन्होंने इस मामले में दोनों छात्रों से सीएमएस को शिकायत करवा दी थी। तभी से यह रंजिश मानने लगे। वह आज स्टोर में काम से गया तो उन्होंने गाली गलौज कर दी। इसी के बाद बात बढ़ गई।

सीएमएस डॉ. धीर सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया था। कुछ पुराना विवाद बताया गया है। वह सोमवार को अस्पताल पहुंचकर विवाद को सुलझा देंगे। तब तक दोनों लोगों को शांत रहने की हिदायत दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed