{"_id":"6986424e2f760638730e5dfc","slug":"a-roadways-bus-collided-with-a-tractor-trailer-causing-it-to-overturn-20-passengers-were-injured-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-137036-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: रोडवेज बस की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, 20 यात्री घायल, हाईवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: रोडवेज बस की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, 20 यात्री घायल, हाईवे जाम
Sat, 07 Feb 2026 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sat, 07 Feb 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
फोटो-28 इटावा-बरेली हाईवे पर मोहम्मदाबाद के रोहिला चौराहे के पास दुर्घटना के बाद खड़ी रोडवेज बस
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। कस्बा के रोहिला चौराहे के पास शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे रोडवेज बस की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। इसमें महिला एक्सरे टेक्नीशियन सहित 20 यात्री घायल हो गए। चौराहे पर दुर्घटना होने से इटावा-बरेली हाईवे सहित चारों ओर जाम लग गया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
बेवर डिपो की रोडवेज बस फर्रुखाबाद से बेवर जा रही थी। रोहिला चौराहे पास धर्मकांटा के पास से गिट्टी भरकर ट्रैक्टर-ट्रॉली इटावा-बरेली हाईवे पर बेवर की ओर मुड़ी, इसी बीच पीछे से आ रही रोडवेज बस ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कुछ दूर बाद ट्रैक्टर की ट्रॉली पलट गई और ट्रैक्टर करीब 10 मीटर तक घिसटता चला गया। दुर्घटना के बाद बस यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और चुटहिल यात्री कूदकर भागने लगे।
हादसे के वक्त बस में करीब 50 से अधिक यात्री सवार थे। इनमें करीब 20 यात्री घायल हो गए। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक, बस चालक व कंडक्टर मौके से भाग गए और हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर 112 पुलिस व कोतवाली से फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल बस यात्री लिंजीगंज अस्पताल की एक्सरे टेक्नीशियन नीबकरोरी निवासी सुंदरम मिश्रा (31) पत्नी कुशल मिश्रा, उसकी पुत्री दिशा(2), जनपद लखीमपुर खीरी निवासी आरती (24) व उसकी मां पार्वती (53) पत्नी कमला प्रसाद को पुलिस ने दो एंबुलेंस से सीएचसी मोहम्मदाबाद भेजकर भर्ती कराया।
विज्ञापन
एक्सरे टेक्नीशियन अपने मायके कुसमरा जा रही थीं। जबकि अन्य घायल यात्री निजी डॉक्टरों से प्राथमिक उपचार कराकर चले गए। चौराहे के पास दुर्घटना होने से इटावा-बरेली हाईवे के साथ ही नवाबगंज व ताजपुर रोड पर वाहन फंसने से जाम लग गया। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। क्षेत्राधिकारी अजय वर्मा व कोतवाल विनोद कुमार शुक्ल ने क्रेन मंगाकर दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्राली व बस को सड़क से हटवाया। इसके बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर एक घंटे बाद जाम खुलवाया। इसके आधा घंटे बाद तक यातायात सामान्य हो सका। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि बस चालक व कंडक्टर के बारे में जानकारी की जा रही है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। घायलों की उपचार के बाद स्थिति सामान्य है।