फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A relative's father attempted to rape a disabled teenager.

Farrukhabad News: रिश्ते के बाबा ने दिव्यांग किशोरी से किया दुष्कर्म का प्रयास

Fri, 13 Feb 2026 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Fri, 13 Feb 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
A relative's father attempted to rape a disabled teenager.
शमसाबाद(फर्रुखाबाद)। एक गांव में 13 वर्षीय दिव्यांग किशोरी को लालच देकर खेत में ले जाकर रिश्ते के 58 वर्षीय बाबा ने दुष्कर्म का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया। पुलिस सू्त्रों के अनुसार, आरोपी बाबा को गिरफ्तार कर लिया है। पर अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन


एक किसान की 13 वर्षीय किशोरी सही से बोल नहीं पाती है। मंगलवार शाम को वह अपने घर के दरवाजे पर खड़ी थी। तभी वहां रिश्ते का बाबा निकला। वह रुपये देने का लालच देकर किशोरी को गांव से कुछ दूरी पर खेत में ले गया। वहां उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। वहां से किसी तरह किशोरी वापस अपने घर पहुंची। उसने घटना के बारे में मां को जानकारी दी। उन्होंने परिजन को बताया। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने गांव पहुंच कर छानबीन की। बुधवार शाम को पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर परसादी लाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि आरोपी को तलाश किया जा रहा है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर प्राथमिकी में धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed