फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A quack caused the woman's abortion and she died

Farrukhabad News: झाेलाछाप ने किया महिला का गर्भपात, मौत

Wed, 23 Jul 2025 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
A quack caused the woman's abortion and she died
फर्रुखाबाद। कंपिल क्षेत्र के गांव झोलाछाप महिला ने मंगलवार देर शाम चार माह की गर्भवती का गर्भपात किया। इसके बाद महिला की हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। परिजनों से झोलाछाप पर गलत गर्भपात करने का आरोप लगा हंगामा किया।
विज्ञापन

भोगपुर निवासी सुनीता (35) का कस्बे की एक गली में घर में चल रहे अवैध क्लीनिक में गर्भपात कराया गया। घर जाकर महिला की हालत बिगड़ गई। मंगलवार देर शाम महिला की मौत हो गई। महिला के चार बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। जनपद बदायूं थाना कलान क्षेत्र की निवासी एक महिला अवैध नर्सिंगहोम चला रही थी। फिलहाल उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पूर्व के मामलों में नहीं हुई कार्रवाई
- कंपिल क्षेत्र के गांव सिवारा खास निवासी जीतेन्द्र शर्मा की पत्नी सत्यवती और उसके नवजात बच्चे की दिसंबर 2024 में झोलाछाप के इलाज से मौत हो गई थी। इसके बाद भी झोलाछाप के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन




- दिसंबर 2024 में ही गांव बिलसड़ी निवासी सेवकराम की पत्नी अनीता व उसके नवजात बच्चे की झोलाछाप के इलाज से मौत हो गई। झोलाछाप के अस्पताल में भी उसे प्रसव के लिए ले जाया गया था। दोनों ही महिलाओं को सरकारी अस्पताल में सुविधाएं नहीं मिल सकी थीं।


- कंपिल क्षेत्र के गांव बरखेड़ा निवासी ब्रजेश की पत्नी राखी व नवजात की प्रसव के कुछ देर बाद ही 27 मई को मौत हो गई थी। इन घटनाओं के बाद भी स्वास्थ्य विभाग कार्रवाई नहीं कर रहा है।

- फतेहगढ़ से सटे गांव याकूतगंज में झोलाछाप के इलाज से जनपद कन्नौज के छिबरामऊ की महिला की जान चली गई थी। इसमें परिजनों ने हंगामा करने के बाद झोलाछाप के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई नहीं की।


चलाया जाएगा अभियान
झोलाछाप उन्मूलन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम ने बताया कि जनवरी से अब तक 24 झोलाछापों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है। इसके अलावा 185 झोलाछाप अपना क्लीनिक बंद कर चुके हैं। झोलाछाप के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed