फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A pontoon bridge will be built 50 meters away from the construction of the concrete bridge.

Farrukhabad News: पक्के पुल के निर्माण से 50 मीटर दूर बनेगा पीपों का पुल

Sat, 21 Oct 2023 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Oct 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
A pontoon bridge will be built 50 meters away from the construction of the concrete bridge.
कमालगंज। गंगा के महमदगंज मड़ैयन घाट पर पक्के पुल का निर्माण शीघ्र चालू होने को देखते हुए अब पक्के पुल के स्थान से शृंगीरामपुर की तरफ 50 मीटर दूर पीपों का पुल बनाया जाएगा। हालांकि अभी तक पीपों का पुल तैयार करने के लिए स्लीपर व गाटर आदि ले जाने को रास्ता सही नहीं किया गया। इस बीच लोगों ने मांग की है कि दीपावली का बाजार शुरू होने से पहले पुल चालू किया जाए।
विज्ञापन


कमालगंज-हरदोई मार्ग पर पक्के पुल के पिलर का काम जल्दी ही शुरू होने वाला है। इसके चलते अब पीपों का पुल का स्थान बदल जाएगा। पीपों का पुल बनाने का काम करने वाले कारीगरों ने कुछ दिन पहले गंगा किनारे पहुंचकर स्थिति देखी। पहले जिस स्थान पर पुल बनता था। उस स्थान पर पक्के पुल का काम चालू होगा। इसके कारण करीब 50 मीटर शृंगीरामपुर की ओर पीपों का पुल बनाने की जगह ठीक मिल रही है।
विज्ञापन

गंगा की मुख्य धारा के पास एक-एक छोटी नरिया में पानी भरा है। उसे जेसीबी या ट्रैक्टर से बराबर किया जाना है। इसके साथ ही पुल बनने वाले स्थान तक लोहे के गाटर व लकड़ी के स्लीपर गंगा गली अस्तल स्थित गोदाम से पहुंचने हैं। इसके लिए रास्ता भी सही करना है। पर यह काम अभी चालू नहीं हुआ। गंगापार के खुटिया निवासी राधाकृष्ण त्रिवेदी का कहना है कि दीपावली के बाजार का समय आने वाला है। इससे पहले ही पुल चालू करने के लिए जल्द से जल्द काम शुरू किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed