फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A police station and two police outposts will be set up at the Dhai Ghat fair.

Farrukhabad News: ढाई घाट मेले में बनेगी कोतवाली व दो पुलिस चौकियां

Tue, 23 Dec 2025 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
A police station and two police outposts will be set up at the Dhai Ghat fair.
शमसाबाद। ढाई घाट माघ मेला में आने वाले कल्पवासियों व दुकानदारों की सुरक्षा के लिए एक कोतवाली व दो पुलिस चौकियां बनाई जाएंगी। 31 सीसीटीवी कैमरों से मेला क्षेत्र की निगरानी की जाएगी। कल्पवास के लिए गंगा तट पर साधु-संतों का आना शुरू हो गया है। ढाईघाट गंगा तट पर माघ के पवित्र माह में हजारों श्रद्धालु व साधुसंत कल्पवास करते हैं। इस बार शासन से मेला प्रबंधन की जिम्मेदारी शाहजहांपुर जिला पंचायत को सौंपी गई है। वहीं, मेले की सुरक्षा व्यवस्था स्थानीय स्तर से की जाएगी। थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि मेला क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से 31 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इससे मेले की गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी। इसके साथ ही ढाई घाट पर गंगा नदी के दोनों किनारों पर कल्पवासी ठहरेंगे। इससे दोनों ओर पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि माघ मेला शांतिपूर्ण व सुरक्षित ढंग से संपन्न कराया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस व प्रशासन तैयारियों में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed