{"_id":"5a09db176245d441f53b173eed078a4f","slug":"a-married-s-body-was-found-on-the-bed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवविवाहिता का शव बेड पर मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवविवाहिता का शव बेड पर मिला
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Mon, 12 Oct 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव समसपुर निवासी विवेक कुमार की शादी पांच माह पहले गुड़िया निवासी नरथर थाना पटियाली जिला कांशीराम नगर के साथ हुई थी। सोमवार को विवेक व इनके परिजन खेत पर थे। घर पर गुड़िया, इनकी सास जमुना देवी और जेठ अभिनंदन थे।
विज्ञापन
गुड़िया ने खेत में ले जाने के लिए चाय बनाकर जेठ अभिनंदन को दी। इसके बाद गुड़िया दूसरी मंजिल पर बने कमरे में चली गई। खेत से अभिनंदन घर लौटा तो बहू गुड़िया का शव देख दंग रह गया।
विज्ञापन
शव आधा बेड से लटका था और गले में धोती का फंदा था। परिजनों ने घटना की जानकारी गुड़िया के मायके में दे दी। पुलिस को सूचना नहीं दी गई। समाचार लिखे जाने तक शव घर पर रखा था। अभिनंदन ने बताया कि बहू को मिर्गी के दौरे पड़ते थे। मिर्गी का दौरा पड़ने के दौरान ही उसका साड़ी से गला कस गया, इससे उसकी मौत हो गई होगी।
विज्ञापन