{"_id":"68d43c9944929d8d31013f64","slug":"a-man-and-a-woman-lay-on-the-railway-track-after-a-drunken-fight-farrukhabad-news-c-222-1-ka11004-130450-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: शराब के नशे में मारपीट कर रेलवे ट्रैक पर लेटे महिला और युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: शराब के नशे में मारपीट कर रेलवे ट्रैक पर लेटे महिला और युवक
Thu, 25 Sep 2025 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Thu, 25 Sep 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
फोटो-25,कमालगंज स्टेशन पर टावर वैगन के आगे रेलवे ट्रैक पर बैठी महिला को देखते लोग।संवाद
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। कस्बे के रेलवे स्टेशन की पटरी पर दोपहर एक युवक और महिला ने शराब के नशे में हंगामा किया। आपस में मारपीट के बाद रेलवे ट्रैक पर लेट गए।
उठाने गए जीआरपी सिपाही पर उन्होंने पथराव कर दिया। कुछ देर बाद महिला टावर वैगन (निरीक्षण यान) के आगे लेट गई, इससे करीब आधा घंटा वह खड़ा रहा।
दो घंटे से ज्यादा चले हंगामे के बाद थाना पुलिस की मदद से दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया। जहां आरपीएफ व जीआरपी ने पहुंच दोनों का मेडिकल कराया। बुधवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे एक युवक एक महिला के साथ कस्बे के रेलवे स्टेशन पर क्रॉसिंग के पास पहुंचा।
दोनों शराब के नशे में आपस में झगड़ा करते हुए प्लेटफार्म नंबर दो के रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए। पटरी पर दोनों के बीच मारपीट हुई। वह पटरी पर लेट गए। यह देख वहां लोगों की भीड़ लग गई। जानकारी पर प्लेटफार्म पर तैनात सिपाही मौके पर पहुंचा और उन्हें पटरी से हटाने लगा। इस दौरान नशे में दोनों ने सिपाही पर पत्थर चला दिए। इससे वहां अफरातफरी मच गई। महिला ने पत्थर मारकर साथी युवक को भी घायल कर दिया।
विज्ञापन
उधर, कुछ देर बाद टावर वैगन (निरीक्षण यान) प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंचा। उसे देखते ही महिला फिर ट्रैक पर पहुंची और दोबारा लेट गई। करीब 20 मिनट बाद सिपाही ने महिला को उठाया और प्लेटफार्म पर लिटाया। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने जीआरपी के साथ मिलकर महिला और युवक को सीएचसी पहुंचाया।
वहीं, करीब आधा घंटे तक टावर वैगन खड़ा रहा। जीआरपी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों का मेडिकल कराया जा रहा है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।