फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A glimpse of Ganga-Jamuna culture was seen at the shrine.

Farrukhabad News: मजार पर दिखी गंगा-जमुना तहजीब की झलक

Sun, 22 Feb 2026 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
A glimpse of Ganga-Jamuna culture was seen at the shrine.
फोटो-32 जुही शाह बाबा के मजार पर इफ्तार पार्टी में शामिल लोग। संवाद
कायमगंज। रमजान माह के चौथे दिन जुही शाह बाबा की मजार पर रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक साथ बैठकर रोजा खोला और आपसी भाईचारे की मिसाल पेश की।
विज्ञापन


इफ्तार से पूर्व मजार परिसर में विशेष तैयारियां की गई थीं। इफ्तार की थाली में खजूर, विभिन्न प्रकार के फल, चाट, पकौड़ी और गुझिया परोसी गई। अजान के बाद रोजेदारों ने खजूर से रोजा खोला और सामूहिक रूप से इफ्तार किया।
विज्ञापन


इफ्तार के बाद हाफिज रिफत ने नमाज अदा कराई। नमाज के उपरांत देश में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी सौहार्द बनाए रखने की दुआ की गई। उपस्थित लोगों ने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं और आपसी दूरी को कम करते हैं। इस अवसर पर सज्जादानशीन मुशीर मियां, मसूद खां, तौहीद, तमहीद, आसिफ मंसूरी, शनि बाथम, मुन्ना राजपूत, जमाल अली, धनेश गौड़, जुबैर मंसूरी, डॉ. अरशद मंसूरी और मियां शेर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed