{"_id":"69b7063904cb002b2208f985","slug":"a-fellow-ae-was-sent-to-jail-for-assaulting-a-female-assistant-engineer-of-the-rural-jal-nigam-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-138919-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: जलनिगम ग्रामीण की महिला सहायक अभियंता से मारपीट में साथी एई जेल गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: जलनिगम ग्रामीण की महिला सहायक अभियंता से मारपीट में साथी एई जेल गया
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जलनिगम ग्रामीण में तैनात महिला सहायक अभियंता से कार्यालय में काम करने वाले सहायक अभियंता ने मारपीट की और फोन तोड़ दिया। बाद में घर में घुसकर अभद्रता की। महिला सहायक अभियंता ने फतेहगढ़ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी सहायक अभियंता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जनपद मैनपुरी थाना भोगांव क्षेत्र के गांव अलीखेड़ा निवासी सहायक अभियंता साक्षी पांडेय न्यू फौजी कालोनी स्थित जलनिगम ग्रामीण कार्यालय में तैनात हैं। वह फतेहगढ़ में मां के साथ रहती हैं। उन्होंने कार्यालय में तैनात लखनऊ कमिश्नरेट निवासी सहायक अभियंता सुमित वर्मा के खिलाफ फतेहगढ़ कोतवाली में शनिवार रात प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें कहा कि कार्यालय में तैनात सहायक अभियंता सुमित वर्मा ने 13 मार्च को ऑफिस से घर आते समय उनका फोन छीनकर जमीन पर पटक दिया। इससे फोन टूट गया और बेवजह उनके साथ मारपीट करने लगा। इसके बाद घर आकर भी अभद्रता की। मां ने उसे घर से भगाया।
इससे पहले भी वह सहायक अभियंता की दो बार शिकायत कर चुकी हैं इसके बावजूद कोई सुधार नहीं हुआ। वह जान से मारने की धमकी भी दे चुका है। उन्हें सहायक अभियंता सुमित वर्मा से उन्हें जान का खतरा है। फतेहगढ़ कोतवाल रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी सहायक अभियंता सुमित वर्मा को रात में ही गिरफ्तार कर लिया गया था। रविवार को उसका चालान किया गया। सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय से उसे जेल भेज दिया गया।