{"_id":"670ebd37172be4186a08ab84","slug":"a-farmer-walking-with-a-sack-on-his-head-fell-into-the-drain-died-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-116676-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: सिर पर बोरी रखकर जा रहा किसान नाले में गिरा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: सिर पर बोरी रखकर जा रहा किसान नाले में गिरा, मौत
विज्ञापन
कमालगंज। सिर पर खाद की बोरी रखकर खेत जा रहे किसान की रास्ते में कच्चे नाले में गिरकर मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के गांव बझेरा मलिकपट्टी निवासी रावेंद्र सिंह (32) मंगलवार को खेत में आलू फसल बुआई की तैयारी में लगा था। शाम करीब साढ़े पांच बजे रावेंद्र सिर पर खाद की बोरी रख घर से आधा किलोमीटर दूर स्थित खेत पर जा रहा था। रास्ते में पैर फिसल जाने से वह बोरी सहित कच्चे नाले में गिर गया। काफी देर तक जब रावेंद्र घर नहीं लौटा तो पुत्र अतुल बुआ किरन के साथ खेत की ओर गया। पिता को नाले के दलदल में पड़ा देख अतुल ने परिजनों सूचना दी।
परिजन अतुल को गंभीर हालत में ट्रैक्टर-ट्राॅली से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सक ने रावेंद्र को मृत घोषित कर दिया। पत्नी सावित्री देवी, पुत्र अतुल, पुत्री शालिनी, सूरती व मां रामकुमारी अस्पताल में रोती बिलखती रहीं। परिजन शव को घर ले गए।
प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्रा ने बताया कि उन्हें घटना के संबंध में कोई सूचना नहीं मिली। (संवाद)