{"_id":"5e2ede248ebc3e8d411b2411","slug":"a-farmer-sleeping-in-a-hut-was-shot-dead-farrukhabad-news-knp5407127113","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोपड़ी में सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोपड़ी में सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
शिवराज का फाइल फोटो।
- फोटो : FARRUKHABAD
थाना क्षेत्र के गांव नगला हनुमंता में शनिवार रात को वृद्ध किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वृद्ध के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने तीन सगे भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना के पीछे युवती को भगाने की रंजिश बताई जा रही है।
ग्राम पंचायत नगला खुमानी के मजरा नगला हनुमंता निवासी दिव्यांग किसान शिवराज सिंह यादव (70) शनिवार रात घर के पास पड़ी झोपड़ी में सो रहे थे। उनकी पत्नी वीरावती देवी व बेटी नीतू घर पर लेटी थीं। बेटा अनिल कुमार झोपड़ी के पीछे स्थित बैठक में सो रहा था। इसी दौरान किसी ने शिवराज को गोली मार दी। फायर की आवाज सुनकर पत्नी व बेटी जाग गईं।
बाहर आकर उन्होंने अनिल को बुलाया। परिजन झोपड़ी की तरफ गए। वहां शिवराज खून से लथपथ झोपड़ी के बाहर जमीन पर पड़े थे। उनके कंधे में गोली लगी थी। चीखपुकार पर भीड़ लग गई लेकिन कुछ देर में किसान ने दम तोड़ दिया। अनिल ने यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। रात दो बजे पुलिस मौके पर पहुंच गई। थानाध्यक्ष ने घटनास्थल पर छानबीन की।
विज्ञापन
अनिल ने पुलिस को बताया कि रात करीब 8 बजे पिता व बहन नीतू अलाव तापने के बाद सोने चले गए थे। देर किसी ने बैठक का दरवाजा खटखटाया। खिड़की से झांके तो कोई नहीं दिखा। इस पर वह वापस जाकर लेट गया। कुछ देर बाद मां के चीख व फायर की आवाज सुनकर बाहर आया। देखा गोली लगने से पिता तड़प रहे थे।
फोरेंसिक टीम ने मौके से नमूने लिए। रविवार को थाने के दरोगा डीपी गौतम ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। अनिल की तहरीर पर जनपद कासगंज थाना पटियाली के गांव चौकी अतनपुर निवासी अनार सिंह, उसके भाई शिवपाल, पन्नालाल पुत्रगण वीरपाल के विरुद्ध पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
इसमें जनपद शाहजहांपुर थाना मिर्जापुर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को भगाने की रंजिश हत्या की वजह बताई गई। युवती को अनिल का साला ले गया था। सोमवार को शव का पोस्ट्टमार्टम हुआ। कंधे में लगी गोली पीठ को चीरती हुई बाहर निकल गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अत्यधिक रक्तस्राव होने से मौत होने की पुष्टि की गई। थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार गंगवार ने बताया घटना के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
दो माह पूर्व शिवराज के बेटे के खिलाफ हुई थी एनसीआर दर्ज
शिवराज के बेटे अनिल कुमार व अरविंद उर्फ नीलेश के खिलाफ दो माह पूर्व एनसीआर कंपिल थाने में एक ग्रामीण ने दर्ज कराई थी। चार माह पूर्व अनिल का साला जनपद शाहजहांपुर थाना कलान के गांव विक्रमपुर निवासी मंगेश पुत्र सुरेंद्र थाना मिर्जापुर के एक गांव निवासी रिश्तेदार की बेटी को ले आया था। युवती के परिजनों ने युवक व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने गांव मे दबिश दी थी। इसी दौरान अनिल व युवती पक्ष में विवाद हुआ था। युवती का एक रिश्तेदार नगला हनुमंता में रहता है।
खोजी कुत्ता शिवराज के घर के काटता रहा चक्कर
घटना की सूचना पर डॉग स्क्वायड प्रभारी विपिन कुमार व गिरीश कुमार खोजी कुत्ते के साथ गांव पहुंचे। प्रभारी ने उसे शिवराज के कपड़े व जूते सुंघाए। इस के बाद कुत्ता तेजी से शिवराज की झोपड़ी में जा पहुंचा।
इसके बाद बराबर में ही स्थित दूसरी झोपड़ी में पहुंचा। फिर शिवराज के घर में जा पहुंचा जहां पत्नी व बेटी सोए थे। काफी देर घर में चक्कर काटने के बाद कुछ दूरी पर खेतों में स्थित मंदिर के पास पहुंचा। इसके बाद फिर घर पर पहुंचा। वहीं घूमता रहा। प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि घटनास्थल से शिवराज की चारपाई आदि सामान हटा दिया गया था। इससे खोजी दिक्कत हुई।
खेती से परिवार का करता था पालन पोषण
शिवराज सिंह के दो पुत्र व 6 पुत्रियां हैं। सबसे बड़ी पुत्री गुड्डो(40), ममता(36), मुनीशा(29), बबली(25), प्रीति(22), नीतू(16) व पुत्र अनिल(32), अरविंद(18) हैं। पांच पुत्रियों की शादी कर दी थी। शिवराज खेती कर परिवार का पालन पोषण करता था। अनिल पिता का खेती में हाथ बटाता था। वहीं दूसरा बेटा अरविंद उर्फ नीलेश भागवत कथा कर अपना गुजारा करता है।