फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A crazy the spread sensation

एक सिरफिरे ने फैलाई सनसनी

Mon, 27 Feb 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Mon, 27 Feb 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
A crazy the spread sensation
धार्मिक स्थल के गेट की कराई जा रही मरम्मत - फोटो : amarujala

विज्ञापन
एक सिरफिरे युवक ने धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ कर सनसनी फैला दी। विरोध करने पर युवक पथराव कर भाग गया। सूचना पर एएसपी समेत फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है।

पुलिस की मौजूदगी में धार्मिक स्थल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। कोतवाली फतेहगढ़ के कर्नलगंज सीओ सिटी आफिस के कुछ दूरी पर धार्मिक स्थल है।


सोमवार की शाम मोहल्ला शीशमबाग निवासी युवक एक धार्मिक स्थल में घुस आया। युवक ने पहले गेट को तोड़ दिया। इस दौरान एक मूर्ति को छतिग्रस्त कर वहां लगे शीशों को भी तोड़ डाला। यह देखकर आसपास मौजूद लोगों ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी वहां से पथराव कर भाग निकला।
विज्ञापन



यह घटना आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते वहां पर काफी संख्या में लोग आ गए। सूचना मिलने पर एएसपी अशोक कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट शिवबहादुर सिंह, सीओ सिटी आलोक सिंह, फतेहगढ़ कोतवाल अनूप निगम के साथ ही काफी संख्या में फोर्स मौके पर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद शीशमबाग के रहने वाले युवक को घर से दबोच कर कोतवाली भेज दिया।  पुलिस ने उन लोगों को समझाया कि मंदिर को पुलिस की निगरानी में ठीक कराया जाएगा। पुजारी रमेेश की तहरीर पर युवक के खिलाफ रिपोेर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed