फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A cable got caught in an overloaded truck, causing a traffic jam after a pole broke.

Farrukhabad News: ओवरलोड ट्रक में फंसा केबल, खंभा टूटने से लगा जाम

Tue, 23 Dec 2025 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
A cable got caught in an overloaded truck, causing a traffic jam after a pole broke.
राजेपुर। अमृतपुर की ओर से मंगलवार को सुबह 11.30 बजे रूपापुर चीनी मिल जा रहा गन्ने से भरा एक ओवरलोड ट्रक राजेपुर तिराहे पर सड़क पार कर रहे बिजली के केबल में फंस गया। ट्रक के फंसने से बिजली का पोल टूट गया, जिससे तिराहे पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। सड़क पर करीब आधा घंटा के लिए लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही अपराध निरीक्षक कामता प्रसाद गौतम मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों और पुलिस बल की मदद से ट्रक में फंसे बिजली के केबल को निकलवाया। इसके बाद क्षतिग्रस्त पोल और ट्रक को हटवाकर यातायात को सामान्य कराया। ओवरलोड ट्रक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। घटना के दौरान करीब पांच घंटे तक इलाके की बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने ओवरलोड वाहनों के कारण आए दिन हो रही ऐसी घटनाओं पर चिंता जताते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने केबल जोड़कर आपूर्ति बहाल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed