फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   निकाय चुनाव के लिए नौ जोन 23 सेक्टर बने

निकाय चुनाव के लिए नौ जोन 23 सेक्टर बने

Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
Farrukhabad
Farrukhabad Updated Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। निकाय चुनाव कराने के लिए प्रशासन ने लेखाजोखा तैयार कर लिया है। दो नगर पालिका चेयरमैन, 4 नगर पंचायत अध्यक्ष व 114 वार्डों के सभासदों के लिए 97 मतदान केंद्रों पर वोट पड़ेंगे। इनमें से 24 मतदान केंद्र संवेदनशील व 31 मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील हैं। चुनाव के लिए जिले को 9 जोन व 23 सेक्टरों में बांटा जाएगा।
विज्ञापन

जिले की फर्रुखाबाद व कायमगंज नगरपालिका, नगर पंचायत कमालगंज, मोहम्मदाबाद, कंपिल व शमसाबाद में चुनाव कराने के लिए 1703 मतदानकर्मियों की जरूरत पड़ेगी। 70 रिटर्निंग आफीसर, सहायक रिटर्निंग आफीसर, 32 जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगेगी। सभी 6 निकायों में 114 वार्ड हैं। 97 मतदान केंद्रों के 82 मतदेय स्थल संवेदनशील हैं। 31 मतदान केंद्रों के 150 मतदेय स्थल अतिसंवेदनशील के दायरे में हैं। 97 मतदान केंद्रों के 387 मतदेय स्थलों पर वोट डाले जाएंगे। फर्रुखाबाद नगर पालिका में चुनाव कराने के लिए 86 हल्के व भारी वाहनों की जरूरत होगी। नगर पंचायतों में चुनाव के लिए 42 वाहनों का इंतजाम करना होगा।
विज्ञापन

जिले में एक मतदान स्थल वाले 10 मतदान केंद्र हैं। दो मतदान स्थल वाले 30, तीन मतदान स्थल वाले 12, चार मतदान स्थल वाले 12, पांच मतदान स्थल वाले 11, छः मतदान स्थल वाले 6 व सात या ज्यादा मतदान स्थल वाले मतदान केंद्रों की संख्या 16 है। 10 अप्रैल 2012 तक दोनों नगर पालिकाओं में वोटरों की संख्या 243552 निकलकर सामने आई थी। बाकी चार निकायों में इनकी तादाद 62885 थी। निकाय चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में कानपुर में कमिश्नर की होने वाली बैठक के लिए यह लेखाजोखा बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed