फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   मां के लिए खूब नाचे बच्चे

मां के लिए खूब नाचे बच्चे

Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
Farrukhabad
Farrukhabad Updated Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मदर्स डे के एक दिन पहले बच्चों ने गीतों व नृत्य के जरिए मां के दुलार को जताया। मांओं ने बच्चों को आशीर्वाद देकर हमेशा ऊंचाइयां छूने की दुआएं दीं। बाद में बच्चों व मांओं ने एक साथ मिलकर धमाल मचाया। यह आयोजन शनिवार को मदर्स प्राइड इंटरनेशनल स्कूल पुराना कोठा पार्चा में संपन्न हुआ।
विज्ञापन

आयोजन की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद मां के सम्मान व दुलार को बच्चों ने अपनी प्रतिभाओं के साथ जताया। इन्होंने मां को समर्पित गीतों पर नृत्य कर अपनी मासूम भावनाओं का इजहार किया। अविका, गौरवी, डिंपल, सीरत ने मुझे माफ करना गीत पर नृत्य किया। बम बोले, ओ मां तुम कितनी अच्छी हो, मैय्या यशोदा गीत पर नृत्य कर मन मोह लिया। यहां मौजूद इनकी मां भाव विभोर होती रहीं। आयोजन के बाद बच्चों को गोद में उठाकर उन्होंने स्नेह जताया। स्कूल की शिक्षिकाओं ने भी मां के सम्मान में नृत्य प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि निमिषा गुप्ता ने कहा कि मां का जैसा त्याग दुनियां में कहीं भी देखने को नहीं मिलता है। बच्चों के विकास में मां का सबसे बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि मां ही बच्चों को महान बनाती है। मां का ऋण चुकाना मुश्किल है। प्रबंधिका नीलू लांबा ने कहा कि बच्चों को मां की भावना का पूरा सम्मान करना चाहिए। मां के सुख दुख को समझना चाहिए।
विज्ञापन

मां की ममता बहुमूल्य होती है। देवी देवताओं ने भी मां की महिमा का मंडित किया है। बच्चों के आयोजन के बाद मांओं ने भी अपनी भावनाएं जताईं। कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में बच्चे इनका उत्साह बढ़ाते रहे। उन्होंने नृत्य भी किया। कार्यक्रम का संचालन प्रियंकी व स्वाती ने किया। आयोजन में प्रिया मिश्रा, माधुरी, निशा, रचना, सुनयना शर्मा, मुद्रिका, अमरीषा, वर्षा, नेहा आदि ने सहयोग किया। भारत विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष संजय गर्ग, गुरूविंदर सिंह व बंटी सरदार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed