{"_id":"76378","slug":"Farrukhabad-76378-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोर मारने का विरोध करने पर मारपीट और फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोर मारने का विरोध करने पर मारपीट और फायरिंग
Farrukhabad
Updated Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। मोर मारने गए गिहार जाति के लोगों का विरोध करने पर हमलावरों ने युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। जानकारी मिलने पर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए। इस दौरान एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। फायरिंग होने से भगदड़ मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस से पहले ही सभी लोग भाग गए। कोतवाल ने बताया कि फायरिंग की घटना नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
कोतवाली क्षेत्र के गांव तकीपुर के रहने वाले गिहार जाति के कुछ युवक गुरूवार को गांव किलमापुर स्थित बाग में मोर मारने गए थे। इस दौरान बाग में मौजूद किलमापुर निवासी राजेंद्र सिंह ने इसका विरोध किया। इस पर हमलावरों ने राजेंद्र सिंह को मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट की जानकारी मिलने पर तकीपुर और किलमापुर के ग्रामीण मौके पर आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इसी बीच एक पक्ष से फायरिंग कर दी गई। फायरिंग होने से भगदड़ मच गई। इधर, घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। जानकारी मिलने पर कोतवाल ऋषिपाल सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक दोनों पक्ष फरार हो चुके थे। कोतवाल ऋषिपाल सिंह ने बताया कि गिहार बस्ती के लोग किलमापुर गांव के बाग में मोर मारने के लिए आए थे। इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। फायरिंग की घटना गलत है। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं गिहार बस्ती की महिलाओं ने आरोप लगाया कि किलमापुर के एक युवक ने बाग में लकड़ियां बीनने गईं उनकी लड़कियों के साथ छेड़छाड़ कर दी थी।