{"_id":"76250","slug":"Farrukhabad-76250-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूबे बच्चों के परिजनों को मिली 50-50 हजार की चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डूबे बच्चों के परिजनों को मिली 50-50 हजार की चेक
Farrukhabad
Updated Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अमृतपुर। तहसील क्षेत्र के गांव महोलिया में बुधवार को तहसीलदार ने पहुंचकर बाढ़ में डूबे बच्चों के परिजनों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 50-50 हजार रुपए की चेक दी।
बताते चलें कि 10 अप्रैल को गांव महोलिया निवासी महेशचंद्र की पुत्री रीता, राजीव कुमार के पुत्र गोलू और राधेश्याम के पुत्र अनूप की रामगंगा नदी में डूबकर मौत हो गई थी। 12 अप्रैल को राज्यमंत्री नरेंद्र सिंह यादव ने पीड़ितों के घर जाकर मुख्यमंत्री सहायता कोष से आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया था। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक मदद के रूप में 50-50 हजार रुपए की चेक की स्वीकृति भी ले ली थी। आज तहसीलदार श्रीराम सचान और लेखपाल सर्वेश कुमार गांव महोलिया पहुंचे। उन्होंने मृतक बच्चों के परिजनों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 50-50 हजार रुपए की चेक दी। तहसीलदार ने ढांढस बंधाते हुए कहा कि बच्चों की मौत की भरपाई पैसों से तो नहीं की जा सकती है।