{"_id":"75339","slug":"Farrukhabad-75339-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिड़ंत के बाद मारपीट, असलहे तने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की भिड़ंत के बाद मारपीट, असलहे तने
Farrukhabad
Updated Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। आमने सामने हुई बाइकों की भिड़ंत में रिटायर्ड सैनिक और ग्रामीण के बीच मारपीट हो गई। इस दौरन असलहें भी एक दूसरे के ऊपर ताने गए। दोनों पक्षों ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। फिलहाल कोई रिपोर्ट दर्ज नही हुई है।
शहर कोतवाली के गांव घारमपुर निवासी कर्मवीर सिंह गुरुवार की शाम बाइक से घर जा रहे थे। वही सिंह वाहनी कालोनी के रिटायर्ड सैनिक भी बाइक से शहर की ओर जा रहे थे। रास्ते में दोनों की बाइकों में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दोनों लोग चुटहिल हो गए। इस पर सैनिक ने कर्मवीर के साथ मारपीट कर दी और लाइसेंसी रिवाल्वर तान दी। कर्मवीर वह से चला गया और मामले की जानकारी गांव में दी। कुछ ही देर में कई लोग मौके पर आ गए और सैनिक के साथ मारपीट कर दी।
इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन इससे पहले दोनों पक्ष वहां से जा चुके थे। इस के बाद कर्मवीर कई लोगों के साथ कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। उसका कहना था। कि उसके साथ मारपीट और रिवाल्वर तान दी गई। यही नही बाइक की हवा भी निकाल दी गई। उधर सैनिक का कहना है कि हमलावरों ने घर में घुस कर मारपीट की और तमंचे ताने गए।