{"_id":"75335","slug":"Farrukhabad-75335-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान केंद्रों की सूची आयोग ने तलब की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान केंद्रों की सूची आयोग ने तलब की
Farrukhabad
Updated Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। नगर निकाय चुनाव के लिए निर्वाचन कार्यालय और प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारी बड़ी तेजी से शुरू कर दी है। आयोग के निर्देश पर निर्वाचन कार्यालय ने मतदाताओं की संख्या तय कर नगर निकाय क्षेत्रों की संवेदनशील और अति संवेदनशील केंद्रों की सूची मांगी है तो जिलाधिकारी ने भी तैयारी के क्रम में अधीनस्थ अधिकारियों और राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ शुक्रवार को एक मीटिंग आहूत कर ली है। इस बार के निकाय चुनाव में तीन लाख छह हजार 437 मतदाता, वार्ड सदस्यों, अध्यक्षों के भाग्य का फैसला करेंगे
जिला निर्वाचन कार्यालय पंचायत चुनाव एवं नगर निकाय के मुताबिक इस बार के चुनाव में फर्रुखाबाद नगर पालिका में दो लाख 13 हजार 265 मतदाता, कायमगंज नगर पालिका में 30 हजार 287 मतदाता, मोहम्मदाबाद नगर पंचायत में 20 हजार 118 मतदाता, कमालगंज नगर पंचायत में 11 हजार 260 मतदाता, शमशाबाद नगर पंचायत में 23 हजार 929 मतदाता और कंपिल नगर पंचायत में सात हजार 578 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। चुनाव आयोग के निर्देश पर विभिन्न नगर पालिका और नगर निकाय क्षेत्रों की संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की जानकारी मांगी गई है। पंचायत एवं निकाय चुनाव के निर्वाचन अधिकारी श्रवण कुमार ने बताया कि चुनाव पुराने परिसीमन के आधार पर होंगे। आयोग के सभी निर्देशों के अनुपालन में मतगणना केंद्र और मतगणना कार्मिकों की नियुक्ति की तैयारी भी शीघ्र शुरू की जाएगी। डीएम डा.मुथुकुमार स्वामी बी. ने भी निकाय चुनाव के संबंध में एक बैठक शुक्रवार की शाम कलेक्ट्रेट सभागार में रखी है। जिसमें निर्वाचन से संबंधित अधिकारियों के अलावा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी बुलावा पत्र भेजा गया है।