{"_id":"74965","slug":"Farrukhabad-74965-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीस मिनट में निपटा अतिक्रमण अभियान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीस मिनट में निपटा अतिक्रमण अभियान
Farrukhabad
Updated Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंपिल। नायब तहसीलदार के नेतृत्व में नगर प्रशासन ने पुलिस फोर्स के साथ कस्बे में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। पूर्व घोषित अभियान के तहत दुकानदारों ने सुबह से ही दुकानों के सामने बंधी मोमिया, तिरपाल, बेंच आदि हटा दिया था। ठेली वाले भी आज नदारद थे। पक्के व स्थाई अतिक्रमण प्रशासन को नजर नहीं आए। इससे अभियान मात्र तीस मिनट में ही निपट गया।
नायब तहसीलदार नासिर हुसैन व अधिशाषी अधिकारी सर्वेश कुमार की अगुवाई में नगर पंचायत कार्यालय से शुरू हुआ अभियान कायमगंज रोड, सब्जी मंडी, गंगा रोड व अलीगंज रोड पर चला। मस्जिद की दुकानों के बाहर बने पक्के चबूतरों के ऊपर लगे छप्परों को हटाने की हिदायत दी गई। इन्हीं दुकानों में कुकिंग गैस की रिफलिंग होते देख नायब तहसीलदार का पारा चढ़ गया। उन्होंने दुकानदार टिंकू को पुलिस के हवाले कर छोटे बड़े पांच गैस सिलेंडर पकडकर थाने भिजवाए। यहां से इंटर कालेज तक चौड़ी सड़क पर ठेली, टैंपो व तांगों का कब्जा रहता है। पूर्व घोषणा के चलते दुकानदारों ने खुद को कार्यवाही से बचाने के लिए अपनी दुकानों के सामने ठेलियां नहीं लगने दी। इसलिए दल को इस रोड पर विशेष अतिक्रमण नहीं दिखाई दिया। यात्री विश्राम गृह के सामने रखे खोखे को सख्ती से हटवा दिया गया। अलीगंज रोड पर भी छुटपुट अतिक्रमण हटाया गया। मुख्य चौराहे के आसपास की दुकानों के ऊपर बंधी मोमिया व छप्परों को हटवा दिया गया। दुकानदारों को दुकानों के सामने बेंच व अन्य सामान रखकर अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत दी गई। सब्जी मंडी में दल को अतिक्रमण तो नहीं दिखाई दिया। खुला सरसों का तेल व मसाले बेचने वाले दुकानदारों को नायब तहसीलदार ने हड़का दिया। मंगलवार को दुकानों के सामने तख्त आदि डालकर सामान बेचने वाले दुकानदारों ने अपनी दुकाने बंद कर रखीं थी। इसके अलावा दुकानदारों ने स्वयं ही अपनी मोमिया आदि खोलकर अतिक्रमण हटा लिया था। इससे दल को अतिक्रमण नहीं मिला। नायब तहसीलदार ने बताया कि समय-समय पर अभियान जारी रहेगा। अतिक्रमण के दौरान तमाशबीनों की भीड़ रही।