{"_id":"74955","slug":"Farrukhabad-74955-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में गैस की होम डिलेवरी का आदेश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में गैस की होम डिलेवरी का आदेश
Farrukhabad
Updated Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रसोई गैस एजेंसियों की मनमानी रोकने को रोस्टर लागू किया गया है। देहात इलाकों के उपभोक्ताओं को एजेंसियां रोस्टर के मुताबिक ही गोदाम से डिलेवरी देंगी। ऐसा न करने पर इनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। शहर में शत प्रतिशत होम डिलेवरी का आदेश दिया गया है।
रसोई गैस एजेंसियों की सालों से मनमानी चल रही है। यह एक माह के बाद सिलेंडर की बुकिंग करती हैं। इसके 15 दिन के बाद आपूर्ति दी जाती है। इससे गैस सिलेंडर बंटने के दिन हंगामा हो जाता है। नियमों के तहत सिलेंडर मिलने के 21 दिन के बाद बुकिंग होनी चाहिए। इसके पांच दिन के अंदर उपभोक्ताओं को सिलेंडर मिल जाए। एजेंसियां इन नियमों को तबज्जो नहीं दे रही हैं। जिला पूर्ति अधिकारी आरएन चतुर्वेदी ने बताया कि जितेंद्र गैस एजेंसी देहात के उपभोक्ताओं को रविवार को, जय भैरों गैस एजेंसी शनिवार को, बुआदादी गैस एजेंसी शनिवार को डिलेवरी देंगीं।
यह रोस्टर हर सप्ताह चलेगा। नेशनल गैस एजेंसी व बलराम गैस एजेंसी मंगलवार और शनिवार को देहात के उपभोक्ताओं को आपूर्ति मुहैया कराएंगी। शहर के उपभोक्ताओं को गैस एजेंसियां होम डिलेवरी देंगी। इसके लिए इन्हें कड़ी हिदायत दी गई है। रोस्टर का पालन न करने व होम डिलेवरी में लापरवाही की शिकायतों पर कार्रवाई की जाएगी।