फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   डीएम की बनाई टीम जांचेगी ड्रेस गुणवत्ता

डीएम की बनाई टीम जांचेगी ड्रेस गुणवत्ता

Sun, 30 Nov 2014 05:30 AM IST
Farrukhabad
Farrukhabad Updated Sun, 30 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सर्व शिक्षा अभियान के तहत नौनिहालों को दी जा रही ड्रेस की गुणवत्ता की जांच के लिए जिलाधिकारी ने आठ सदस्यों की टीम गठित कर दी है। इसके अलावा एसडीएम और बीडीओ को अपने क्षेत्र के स्कूलों में दी गई ड्रेस की गुणवत्ता जांच कर्मचारियों से कराने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय, अशासकीय एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के राजकीय और अशासकीय स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को सर्व शिक्षा अभियान के तहत दो-दो ड्रेसें बांटी जा रही हैं। इनका 30 नवंबर तक शत प्रतिशत वितरण होना है। नौनिहालों को दी जाने वाली ड्रेसों के सिलवाने या रेडीमेड वितरण की जांच करवाई जाएगी। इनकी गुणवत्ता की भी जांच होगी। इसको लेकर जिलाधिकारी एनकेएस चौहान ने आठ सदस्यों की टीम गठित की है। इनको एक सप्ताह में बच्चों को दी गई ड्रेस की गुणवत्ता की जांच कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा तीनों तहसीलों के एसडीएम और सात ब्लाकों के खंड विकास अधिकारियों को भी अपने अपने क्षेत्रों के स्कूलों में बच्चों को दी गई ड्रेस की गुणवत्ता की जांच कर्मचारियों से कराकर रिपोर्ट दिए जाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


टीम के सदस्य और दिया गया क्षेत्र
तहसीलदार सदर आरपी चौधरी- नगर क्षेत्र।
तहसीलदार कायमगंज शेख आलमगीर- कायमगंज नगर व तहसील क्षेत्र के स्कूल।
बीईओ बढ़पुर, देवेन्द्र सिंह चौहान- बढ़पुर क्षेत्र के स्कूल।
रामदर्शनी राजकीय इंटर कालेज, भटासा के प्रधानाचार्य राजीव गंगवार- शमसाबाद क्षेत्र के स्कूल।
राजकीय इंटर कालेज, फतेहगढ़ के उप प्रधानाचार्य पुरुषोत्तम सिंह यादव- मोहम्मदाबाद क्षेत्र के स्कूल।
अधिशासी अभियंता, जलनिगम पंकज कुमार यादव- कमालगंज क्षेत्र के स्कूल।
तहसीलदार, अमृतपुर संजीव ओझा- राजेपुर क्षेत्र के स्कूल।
खंड विकास अधिकारी, नवाबगंज रामानंद भार्गव- नवाबगंज क्षेत्र के स्कूल।

तीन स्कूलों में बांटी गई ड्रेस
फर्रुखाबाद। विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी ने बीआरसी परिसर में संचालित तीन स्कूलों में बच्चों को ड्रेस बांटी। कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय व प्राथमिक विद्यालय कमालगंज बीआरसी परिसर में संचालित हैं। इन स्कूलों के नौनिहालों को विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी से ड्रेस बंटवाई गई। ड्रेस रेडीमेड होने की जानकारी से हलचल शुरू हो गई। यह ड्रेस किस टेलर ने सिली है। इसकी जानकारी शिक्षकों को खुद नहीं है। बीईओ ने ड्रेस का वितरण अपनी देखरेख में कराया है। ड्रेस के रेडीमेड होने क ी चखचख बनी रही। बीएसए योगराज सिंह ने बताया कि वितरित यूनिफार्म का सत्यापन जिलाधिकारी के आदेश से कराया गया है। जिन स्कूल में रेडीमेड ड्रेस का वितरण पाया जाएगा, उसके हेड मास्टर से ड्रेस की धनराशि की वसूली होगी और दोबारा ड्रेस बांटी जाएगी। खंड शिक्षा अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed