{"_id":"34-208215","slug":"Farrukhabad-208215-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"सशस्त्र बाइकर लुटेरों ने दंपति को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सशस्त्र बाइकर लुटेरों ने दंपति को लूटा
Farrukhabad
Updated Sun, 30 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदाबाद। चौंसेपुर मार्ग पर सशस्त्र बाइक सवार लुटेरों ने तमंचे के जोर पर दंपति को दिनदहाड़े लूट लिया। इससे पहले उन्हें तमंचे की बट से पीटा भी। शोर सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़े तो बदमाश तमंचा तानते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने कोतवाली में घटना की जानकारी दी। पुलिस ने न तो रिपोर्ट लिखी और न ही मौके पर पहुंची।
गांव मलोखर निवासी अरुण कुमार यादव (28) पुत्र मलिखान सिंह पत्नी सुनीता व पुत्र विशाल यादव (7) को लेकर बाइक से ससुराल ग्राम आरिफपुर थाना सौरिख जिला कन्नौज गए थे। शनिवार को दंपति बाइक से घर लौट रहे थे। दोपहर करीब 2.30 चौंसेपुर मार्ग गांव नगला बिदाहा से गुजरने के दौरान पीछे से एक बाइक पर आए सशस्त्र दो बाइकर्स लुटेरों ने चलती बाइक से अरुण को धक्का दे दिया। इससे बाइक फिसल गई और दंपति गिरकर चुटहिल हो गए। इसके बाद बदमाश तेजी से दंपति के पास पहुंचे। एक बदमाश ने अरुण के तमंचा लगा दिया। अरुण व सुनीता ने विरोध किया तो बदमाशों ने तमंचे की बटों से दोनों को पीट दिया। इसके बाद सुनीता से कुंडल, जंजीर व सोने की मटरमाला लूट ली। शोर पर खेतोें पर काम कर रहे ग्रामीण बदमाशों की ओर दौड़े तो उन्होंने ग्रामीणों पर तमंचा तान दिया। इसके बाद बदमाश ताजपुर रठौरा की ओर भाग गए। बदमाश अरुण की बाइक की चाबी भी साथ ले गए। पीड़ित दंपति थाने पहुंचे और पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। सूचना के बावजूद पुलिस ने न तो रिपोर्ट लिखी और न ही घटनास्थल पर पहुंची। इस संबंध में कोतवाल एफएस जाफरी ने बताया कि वह बाहर हैं। उन्हें घटना की कोई जानकारी नहीं है।