{"_id":"34-208211","slug":"Farrukhabad-208211-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज सौ जोड़े बंधेंगे विवाह बंधन में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज सौ जोड़े बंधेंगे विवाह बंधन में
Farrukhabad
Updated Sun, 30 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कायमगंज। गायत्री परिवार सेवा समिति के तत्ववधान में रविवार को गायत्री धाम में होने वाले सातवें सर्वजातीय विवाह समारोह की तैयारियां जोराें पर हैं। समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता के अनुसार समारोह में लगभग एक सैकड़ा जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे।
रविवार को गायत्री धाम में सातवां सर्वजातीय विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारियां बडे़ पैमाने पर जारी हैं। गायत्री धाम के विशाल मैदान में एक साथ एक सैकड़ा वर-वधुओं के अग्निकुंड के फेरे लेेने और जयमाल की रस्म अदा करने की व्यवस्था की गई है। समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में सांसद मुकेश राजपूत, विधायक अजीत कठेरिया, एसडीएम बीडी वर्मा, पालिकाध्यक्ष रीता गंगवार, पूर्व पालिकाध्यक्ष मिथलेश अग्रवाल को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि समारोह प्रात: 8 बजे शुरू होगा।