{"_id":"34-208210","slug":"Farrukhabad-208210-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्यूटी, गौरव व श्याम दौड़े सबसे तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्यूटी, गौरव व श्याम दौड़े सबसे तेज
Farrukhabad
Updated Sun, 30 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। जिला स्तरीय राजीव गांधी खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 1500 व 3000 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में ब्यूटी और 1500 मीटर दौड़ बालक वर्ग में श्याम सिंह और 3000 मीटर दौड़ में गौरव कुमार सबसे तेज दौड़े। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम फतेहगढ़ में शनिवार को ब्लाक स्तरीय राजीव गांधी खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष तहसीन सिद्दीकी ने किया। 1500 मीटर दौड़ बालक वर्ग में श्याम सिंह, विक्रम कुमार, विशाल, बालिका वर्ग में ब्यूटी, आरजू, गंगा, 3000 मीटर दौड़ बालक वर्ग में गौरव कुमार, आकाश कुमार, गजेंद्र, बालिका वर्ग में ब्यूटी, आरजू, उषा क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद बालिका वर्ग में रुचि कटियार, अंजू, कल्पना ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालीवाल में बढ़पुर की टीम विजेता रही। 800 मीटर दौड़ बालक वर्ग में सुखवीर, गोपाल, रामदेव, बालिका वर्ग में ब्यूटी, भूपिंदर, शबनम को क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान मिला।
इसी तरह गोला फेंक बालिका वर्ग में प्रिया सिंह, पूनम कठेरिया, सरोज कुमारी, 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में साधना, शोभा सिंह, अंजू सिंह, लंबी कूद बालक वर्ग में योगेश यादव, राहुल यादव, सद्दाम हुसैन, तवा फेंक बालिका वर्ग में प्रिया सिंह, ज्योति सिंह और हरदेवी क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं। निर्णायक की भूमिका सर्वेंद्र सिंह, योगेश शुक्ला, यदुनाथ सिंह सोमवंशी और चंदा भाई ने की। इस अवसर पर प्रभारी जिला युवा क्रीड़ाधिकारी वीरेंद्र सिंह यादव और अशोक कुमार दुबे आदि मौजूद रहे।