{"_id":"34-206697","slug":"Farrukhabad-206697-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलीय एथलेटिक्स को टीमें चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलीय एथलेटिक्स को टीमें चयनित
Farrukhabad
Updated Thu, 20 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। 59 वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयों की तीन दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का बुधवार को समापन हो गया है। समापन अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सात खिलाड़ियों पुरस्कृत किया। 20 नंवबर को कानपुर में होने वाली मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए टीमों का चयन भी किया गया।
ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम फतेहगढ़ मे चल रही प्रतियोगिताओं का बुधवार को पुलिस अधीक्षक विजय यादव ने रिले दौड़ कराकर समापन किया। 800, 1500, 3000 मीटर बालिका सीनियर वर्ग की दौड़ में अक्षिता यादव, बालक सीनियर वर्ग में योगेश यादव, 100, 200, 400 मीटर बालिका जूनियर वर्ग में अक्षरा मिश्रा, 1500, 3000 व उछलकदम कूद बालक जूनियर वर्ग में अंशुल यादव, 200, 400, 600 मीटर दौड़ व तवा, गोला व भाला फेंक बालिका सब जूनियर वर्ग में रूबी यादव, बीना और बालक सब जूनियर वर्ग में मोहित बाथम ने चैंपियनशिप कब्जाई। इन्हें मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक ने चैंपियनशिप दी। खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कार दिए गए। स्कूलों की छात्राओं ने देश भक्ति गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। मंडल में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी बालिका सीनियर वर्ग में भावना, शिखा, अक्षिता यादव, नूतन जायसवाल, महालक्ष्मी, कल्याणी, प्रियंका दुबे, मनू कटियार, नैन्सी शुक्ला, निशा दीक्षित का चयन किया गया है। बालक सीनियर वर्ग में मोहम्मद वारिश, फैसल, योगेश यादव, दीपक यादव, ऋषभ सोलंकी, अभय प्रताप सिंह, राहुल, अमरदीप, कौशलेन्द्र, आकाश पांडेय का चयन हुआ। बालिका जूनियर वर्ग में अक्षरा मिश्रा, ममता, ब्यूटी, लवी यादव, निशा दीक्षित, श्वेता, पूनम कठेरिया, चेतना, अल्पना, अलका सिंह, आरजू, प्रिन्सी, बालक जूनियर वर्ग में हारुन हुसैन, नितिन सिंह, कुलदीप, बबलू सिंह, अंशुल यादव, अंकित कुमार, सौरभ, वालकेंद्र, सतेन्द्र सिंह, अभिषेक शाक्य, साजिम, बालिका सब जूनियर वर्ग में काजल, रूबी यादव, सुमन, बीना का चयन किया गया। बालक सब जूनियर वर्ग में मोहित बाथम, विशाल वर्मा, मनीष सिंह, निखिल सिंह, विमलेश, उदयप्रताप का चयन किया गया है। द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले चयनित खिलाड़ी वरिष्ठ बालक वर्ग में अश्वनी यादव, राकिब खान, नीलेश कुमार, बालिका वर्ग में सोनी, नीलम राजपूत, बालक जूनियर वर्ग में रजनेश कुमार, श्याम सिंह, बालिका जूनियर वर्ग में रुचि, पूनम, बालक सब जूनियर वर्ग में अमन यादव, वीरूपाल, बालिका सब जूनियर वर्ग में सिन्दूरी का चयन किया गया है। बाधा दौड़ खिलाड़ियों में बालक सीनियर वर्ग में अजीत सिंह राठौर, अकील अहमद, जूनियर वर्ग में हारुन हुसैन, नितिन सिंह, सब जूनियर वर्ग में मोहित शाक्य, शिवम बाथम, बालिका सीनियर वर्ग में ज्योति कठेरिया, आयुषी, जूनियर वर्ग में सुमन, लवी, सब जूनियर वर्ग में अदिति व सुमन का चयन किया गया है।
इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी योगराज सिंह, एआरटीओ देवमणी भारती, प्रधानाचार्य श्यामपाल सिंह यादव, प्रधानाचार्या मीना यादव, संतोष कुमार त्रिपाठी, शिवपाल सिंह यादव, राकेश कुमार मिश्रा, रामतीर्थ अग्निहोत्री, लेखाधिकारी मधु शर्मा, गिरजा शंकर, निशीत सक्सेना, प्रबल पाठक मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य ने जताई नाराजगी
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर फतेहगढ़ जोन प्रभारी एमआईसी के प्रधानाचार्य गिरजा शंकर को रैली संयोजक ने उपेक्षित कर दिया। इसको लेकर प्रधानाचार्य ने नाराजगी जताई है।
आज से मंडलीय प्रतियोगिता
मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता कानपुर देहात के श्रीरामस्वरूप इंटर कालेज में 20 से 22 नवंबर तक चलेंगी। इस प्रतियोगिता में चयनित छात्र छात्राओं को कानपुर ले जाने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक ने शिक्षकों को जिम्मेदारी संौपी है। इसके लिए टीम प्रभारी बना दिए गए हैं।