फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   बवना तिहरा हत्याकांड ः2 माह 7 दिन बाद धरा गया मुख्य आरोपी

बवना तिहरा हत्याकांड ः2 माह 7 दिन बाद धरा गया मुख्य आरोपी

Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
Farrukhabad
Farrukhabad Updated Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद/ नवाबगंज। पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुंवर सिंह यादव की हत्या के बाद बवना गांव में हुए तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पकड़ने में पुलिस के पसीने छूट गए। दो माह सात दिन बाद तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया जा सका है। आरोपी को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में अदालत में पेश किया गया। यहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव नौली निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुंवर सिंह यादव की हत्या का बदला लेने को 20 अगस्त को बाइकों पर सवार होकर नौ लोग बवना गांव आए थे। यह गांव में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। इसमें अमरूद्दीन, श्यामवीर और मुन्ने खां की गोली लगने से मौत हो गई थी। घटना को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए थे। इस वारदात की रिपोर्ट नौ लोगों के खिलाफ दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने इनमें से कुछ को गिरफ्तार किया तो कुछ ने अदालत में समर्पण किया था। इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी मारे जा चुके कुंवर पाल सिंह का भाई रामपाल यादव अब तक पकड़ से बाहर था। उसकी गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवारों में दहशत थी। दो माह सात दिन बाद सोमवार की दोपहर नाटकीय ढंग से थानाध्यक्ष अनूप तिवारी ने मुख्य आरोपी रामपाल को करनपुर चौराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। आरोपी को कड़ी सुरक्षा में अदालत में पेश किया गया। सीजेएम ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed