फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   ‘निजी क्षेत्र में नहीं जाएगा परिवहन निगम’

‘निजी क्षेत्र में नहीं जाएगा परिवहन निगम’

Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
Farrukhabad
Farrukhabad Updated Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के परिवहन निगम को प्राइवेट सेक्टर में नहीं दिया जाएगा। यह बात परिवहन राज्यमंत्री मानपाल सिंह ने स्व. विमल प्रसाद तिवारी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में कही। उन्होंने पूर्व विधायक स्व. तिवारी को इमानदार व सिद्धांतवादी राजनीतिज्ञ बताया।
विज्ञापन

स्टेट बैंक गली स्थित अग्रवाल सभा भवन नंबर 1 में रविवार को पूर्व विधायक स्व. विमल प्रसाद तिवारी की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथि परिवहन राज्यमंत्री मानपाल सिंह ने कहा कि वर्तमान में अपने सिद्धांतों पर कायम रहकर राजनीति करने वाले बहुत कम हैं। स्व. तिवारी ने सिद्धांत की राजनीति करने का सबक सिखाया है। कहा कि गंगा को स्वच्छ रखने के लिए मानसिकता बदलने की जरूरत है। यह भी कहा कि जिस प्रकार मध्य प्रदेश में परिवहन निगम को प्राइवेट कर दिया गया, वैसा उत्तर प्रदेश में नहीं होगा। यहां परिवहन निगम को प्राइवेट सेक्टर में जाने नहीं दिया जाएगा। निगम में कई योजनाओं को लागू करने का प्रयास किया जा रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए यात्री टिकट में छूट की बात मंत्रिमंडल में रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही सूबे में 1200 नई गाड़ियां चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

इससे पहले श्रम संविदा बोर्ड के पूर्व चेयरमैन सतीश दीक्षित, विधायक नरेंद्र सिंह यादव और कांग्रेस जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा ने भी विचार रखे। इस अवसर पर अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, पूर्ण प्रकाश शुक्ला पुन्नी, अनिल तिवारी, डा. दिनेश अग्निहोत्री, राकेश दीक्षित, संजय गर्ग, अखिलेश तिवारी, आदेश तिवारी, शिवाशीष तिवारी, शांति देवी और कार्तिकेय तिवारी आदि मौजूद रहे। यहां रेलवे पेंशनर्स एसोशिएसन की ओर से उपाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed