{"_id":"34-199416","slug":"Farrukhabad-199416-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो विभागों के खेल मेें 1.85 लाख गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो विभागों के खेल मेें 1.85 लाख गायब
Farrukhabad
Updated Sat, 27 Sep 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतपुर/फर्रुखाबाद। पशु अस्पताल अमृतपुर में विद्युत कनेक्शन के लिए वर्ष 2003 में आए 1.85 लाख रुपये कहां गए । इसको लेकर विद्युत निगम और पशु चिकित्सालय में खीचतान मची है। पशु चिकित्सालय के फार्मासिस्ट कनेक्शन के लिए धन जमा करने की रसीद काटे जाने का दवा कर रहे हैं। जबकि विद्युत निगम के अधिकारी कनेक्शन की मद में धन जमा किए जाने से ही इंकार कर मामले से पल्ला झाड़ रहे हैं। इसके चलते
दो विभागों के खेल में 1.85 लाख रुपये कहां गायब हो गए, पता नहीं चल रहा है।
तहसील क्षेत्र के गांव अमृतपुर में वर्ष 2000 में पशु अस्पताल का उद्घाटन किया गया था। इसमें बिजली का कनेक्शन कराए जाने के लिए विद्युत निगम में आवेदन किया गया था। इसके लिए विद्युत निगम में 1.85 लाख रुपये जमा किया गया था। लेकिन अस्पताल में विद्युत कनेक्शन नहीं हुआ। इसकी तहसील दिवस में शिकायत की गई। इसके निस्तारण में निगम के अधिकारियों ने आवेदन न होने की रिपोर्ट लगा दी। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मायादेवी ने बताया कि तहसील दिवस की शिकायत में आवेदन न होेने की अधिकारियों ने रिपोर्ट लगाई थी। अस्पताल के फार्मासिस्ट उमेश गुप्ता का कहना है बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन कर 1.85 लाख रुपये जमा कर रसीद कटवाई गई थी। इसका नंबर 06361 है। कनेक्शन के लिए कई बार विद्युत निगम को प्रार्थना पत्र दिए। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जमा कराई गई रकम कहंा गई इसकी भी जानकारी नहीं दी गई। इसकी शिकायत डीएम से की जाएगी।
इंसेट
मामला दिखवाएंगे
मामला काफी पुराना हो गया है। इस संबंध में कोई शिकायती पत्र भी नहीं मिला है। अगर ऐसा है तो वह इस मामले को गंभीरता से दिखवाएंगे। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
सूर्यप्रताप (एक्सईएन, बिजली विभाग)