फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   पं. दीनदयाल ने समाज को दी नयी दिशा

पं. दीनदयाल ने समाज को दी नयी दिशा

Sat, 27 Sep 2014 05:32 AM IST
Farrukhabad
Farrukhabad Updated Sat, 27 Sep 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद/कंपिल/ मोहम्मदाबाद। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी 47 वीं जयंती पर याद किया गया। वक्ताओं ने कहा एकात्मवाद के जनक ने तमाम मुश्किलों के बावजूद समाज को नई दिशा दी थी।
विज्ञापन

गुरुवार को नेहरू युवा केंद्र द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डा. मुकेश सिंह राठौर ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। तमाम कठिनाइयों के बावजूद वह निरंतर आगे बढ़ते रहे और समाज को नई दिशा दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवजयंत गंगवार ने की। जोगराज सिंह राजपूत, राकेश कुमार पाल, महेंद्र सिंह पाल, राजीव कुमार, रामलक्ष्मी, विभोर पाल और अर्जुन वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कंपिल प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत क्षेत्र के मोहल्ला बारापत्थर में भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष नंदराम शाक्य के आवास पर हुई बैठक मेें वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल को याद किया। उपाध्यक्ष लालाराम शाक्य, भोला सिंह, आलोक वर्मा, अवधेश मिश्रा, किशनू चतुर्वेदी, सत्यबदन सिंह, रमेश बाथम, महेंद्र शाक्य, आलोक राजपूत, परमानंद राठौर, प्रमोद बाथम और अनिल कुमार आदि मौजूद रहे। मोहम्मदाबाद प्रतिनिधि के अनुसार गांव तकीपुर में रंजीत गिहार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर हुई गोष्ठी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान सुशील शाक्य, दिनेश गुप्ता, कुलदीप गंगवार, विमलेश कटियार, सत्यपाल सिंह, परमानंद वर्मा, देवेन्द्र सिंह, डा. सूरज पाल सिंह, राजेश व गुड्डू यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed